अयोध्या से 'राम राज्य रथ यात्रा' शुरू, 41 दिनों में 6 राज्‍यों से होकर गुजरेगी

Update: 2018-02-13 10:18 GMT
अयोध्या से आज निकलेगी 'राम राज्य रथ यात्रा', 6 राज्‍यों से होकर गुजरेगी

अयोध्या: राम मंदिर के लिए जनजागरण के उद्देश्य से अयोध्या से रामेश्वरम तक जाने वाली 'रामराज्य रथ यात्रा' आज (13 फरवरी) दोपहर कारसेवकपुरम से शुरू हुई। यात्रा को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय ने झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में संत, महंत आदि शामिल हुए। गौरतलब है, कि अब से 28 साल पहले बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली थी, जिसने भारतीय जनता पार्टी और आडवाणी को नई ऊंचाइयां दी थीं।

रामराज्य रथ यात्रा रामजन्मभूमि के परिक्रमा मार्गों से होती हुई रामनवमी के दिन रामेश्वरम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। यात्रा का आयोजन एक निजी संस्था कर रही है।

रथयात्रा 41 दिनों में 6 राज्‍यों से होकर गुजरेगी

राम राज्य रथयात्रा 41 दिनों में 6 राज्‍यों से होकर गुजरेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण करवाना है। रथयात्रा इस दौरान 6 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।

दूसरी रथयात्रा रामेश्वरम से कश्मीर होकर गुजरेगी

पहले चरण में रथ यात्रा महाशिवरात्रि यानी 13 फरवरी को राम राज्य रथयात्रा कारसेवकपुरम से शुरू होकर भरतकुंड, वाराणसी और प्रयाग आदि होते हुए 41 दिनों के बाद राम नवमी के दिन तिरुवनंतपुरम में समाप्त होगी। दूसरी रथयात्रा रामेश्वरम से शुरू होकर कश्मीर होते हुए 2019 की राम नवमी पर अयोध्या पहुंचेगी।

चलेगा हस्ताक्षर अभियान भी

यात्रा के दौरान 10 लाख लोगों से राम मंदिर के पक्ष में हस्ताक्षर कराया जाएगा, जिसमें 5 हजार संत भी मौजूद रहेंगे। यह हस्ताक्षर का ज्ञापन पीएम और भारत के प्रेजिडेंट को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र की सोसाइटी रथ यात्रा के आयोजन से पहले भी अन्य धार्मिक विषयों पर रथ यात्राएं निकलती रही हैं। 24 मार्च को जब यात्रा रामेश्वरम पहुंचेगी, तो तिरुवनंतपुरम में राम राज्य महासम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें करीब एक लाख की भीड़ जमा होगी।

होते रहेंगे शोभा यात्रा और राम राज्य सम्मेलन

13 फ़रवरी की दोपहर 2 से 4 बजे तक रामराज्य रथ यात्रा का उद्घाटन समारोह होगा। 4 बजे से कारसेवकपुरम् से रथ यात्रा शुरू होगी, जो कारसेवकपुरम् से होते हुए नयाघाट मुख्य मार्ग से फैजाबाद जाएगी। फैजाबाद से नंदीग्राम भरतकुंड में रथयात्रा का पहल विश्राम होगा। 41 दिन की इस रथ यात्रा में नियत स्थानों पर प्रतिदिन शोभा यात्रा एवं राम राज्य सम्मेलन होते रहेंगे।

Tags:    

Similar News