सिंपल लुक में नजर आईं पलक, इंडियन कल्चर से किया मेहमानों का वेलकम

Update: 2016-04-29 05:30 GMT

सहारनपुर: तुर्की से सहारनपुर पहुंची एनआरआई अजय गुप्ता के बेटे कमल की पत्नी पलक बेहद ही सिंपल लुक में नजर आईं। पलक ने शादी के बाद होने वाली पारिवारिक परंपराओं और रस्मों की अदायगी की। इस दौरान पलक जहां लाल साड़ी पहने हुए थी तो कमल भी कुर्ता पायजामा और जॉकेट पहने हुए नजर आए।

न्यू कपल का हुआ भव्य स्वागत

-सहारनपुर के मिशन कंपाउंड स्थित एनआरआई अजय गुप्ता के पैतृक आवास पर न्यू कपल कमल औप पलक का भव्य स्वागत किया गया।

-दोपहर में पैतृक आवास पर देव पूजन और पितृ पूजन की रस्मों को अदा की गई।

-इस दौरान पलक और कमल दोनों सिंपल लुक में नजर आए।

-उनसे मिलने आए मेहमानों का उन्होंने न केवल वेलकम किया, बल्कि कुछ समय भी बिताया।

पलक पर रही सबकी नजर

-सबसे ज्यादा नजर कमल की पत्नी पलक पर रही। पलक से मिलने आई महिलाओं से

-उन्होंने भारतीय परंपरा के अनुसार बात की।

-पलक ने मेहमानों को कार तक छोड़कर उन्हें विदा किया।

-इस दौरान पलक के साथ अजय गुप्ता की मां अंगूरी देवी, अजय गुप्ता और अजय की पत्नी शिवानी भी साथ रहे।

Tags:    

Similar News