BYTES: साध्वी ने थरूर को बताया जनरल डायर, कहा- आजम हैं बेशर्म मंत्री

Update: 2016-03-26 15:32 GMT

बागपत: अपनी तीखी टिप्पणी और बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर सख्त बयान दिया है। इस बार उनके निशाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर थे। जेनएयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया की तुलना भगत सिंह से किए जाने पर साध्वी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शशि थरूर को 'जनरल डायर' तक कह डाला। साध्वी प्राची शनिवार को बागपत के बड़ौत अपने परिचित से मुलाकात करने आईं थीं। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की।

Full View

थरूर मुद्दे पर क्या बोलीं ?

-साध्वी प्राची ने कहा, कि शशि थरूर के मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्यों चुप्पी साध रखी है।

-शशि थरूर जनरल डायर हैं।

-वो देश में उबाल पैदा करना चाहते हैं। 'हिंदुस्तान में शांति रहने दो नहीं तो उधम सिंह तैयार हो जाएगा'।

आजम को बताया बेशर्म मंत्री

-साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान को बेशर्म मंत्री बताया। वह पश्चिमी यूपी को तबाह करना चाहते हैं।

-इस दौरान प्राची ने कांग्रेस पर भी खूब तंज कसे।

-डॉ.नारंग हत्या मामले में कांग्रेस को भी कटघरे में खड़ा किया।

-साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी तीखी टिप्पणियां की।

यह भी पढ़ें ...अखिलेश के करोड़पति मंत्री का कारनामा, बेटी को दिलवाया कन्या विद्या धन

कांग्रेस को बताया मुख्य साजिशकर्ता

-साध्वी ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए देशभक्तों को अपमानित करने वाला बताया।

-कहा, इसी साजिश की वजह से नेताजी सुभाषचंद बोस को गुमनामी बाबा की तरह जिंदगी गुजारनी पड़ी।

अनुपम खेर के बयान पर पलटवार

-अनुपम खेर के बयान पर पलटवार करते हुए साध्वी ने कहा कि खेर की पत्नी, साध्वी और आदित्यनाथ की बदौलत सांसद बनी हैं।

-अनुपम खेर उन्हें ही जेल में डालने की बात करते हैं।

-हिम्मत है तो जेल में डाल कर दिखाओ।

यह भी पढ़ें ... गवर्नर का पलटवार, कहा- सरकार के काम की निगरानी करना मेरी जिम्मेदारी

सपा का जनाधार खत्म हो गया

सपा की ओर से 141 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने और कई पुराने चेहरों पर दांव लगाए जाने के मसले पर उन्होंने कहा कि सपा का जनाधार समाप्त हो गया है।

Tags:    

Similar News