कांग्रेस को जोर का झटका: BJP में शामिल होंगे गोवा के दो विधायक, शाह से की मुलाकात

Update:2018-10-16 16:12 IST

नई दिल्ली:गोवा में अचानक सियासी हलचल तेज हो गयी। गोवा कांग्रेस के दो विधायक दयानंद सोप्ते और सुभाष शिरोडकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।कांग्रेस के तीन और विधायक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

यह भी पढ़ें .....गोवा की ‘सरकार’ बीमार, कुछ ही देर में राज्यपाल से मिलेंगे कांग्रेस विधायक

विधायक सुभाष शिरोडकर ने कहा दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद , 'हम आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इन विधयकों द्वारा उठाए गए इस कदम से यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। गोवा में चल रही इस इस तरह की गुणा गणित राज्य में कांग्रेस के उस दावे को कमजोर कर रही है जिसमें कांग्रेस ने कहा था वह सबसे बडभ् पार्टी है और राज्य में सरकार बनाएगी।



यह भी पढ़ें .....गोवा : कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

अब दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल हो जाने पर गोवा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के विधायकों की संख्या 14-14 हो जाएगी।

Tags:    

Similar News