हरदीप पुरी जाएंगे UP से संसद, राज्यसभा में BJP के उम्मीदवार

देश के शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी अब यूपी के हो जाएंगे। हरदीप सिंह पुरी को भाजपा ने खाली हुई राज्यसभा की सीट से उम्मीदवार बनाया है। हरदीप सिंह पुरी अभी कि

Update: 2017-12-29 12:26 GMT
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी जाएंगे UP से संसद, राज्यसभा में BJP के उम्मीदवार

लखनऊ: देश के शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी अब यूपी के हो जाएंगे। हरदीप सिंह पुरी को भाजपा ने खाली हुई राज्यसभा की सीट से उम्मीदवार बनाया है। हरदीप सिंह पुरी अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। यह सीट पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर के इस्तीफा देने के बाद से ही खाली चल रही है।

कौन हैं पुरी

हरदीप सिंह पूरी केंद्र में शहरी विकास और आवास के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। वह 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अफसर रहे और संयुक्त राष्ट्र में 2009 से 2013 तक भारत के स्थाई प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुके है। मोदी सरकार ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल फेरबदल में जब चुना तो वह एक चौंकाने वाले नाम की तरह देखे गये थे।

मनोहर पारिकर की जगह हरदीप सिंह पुरी

इससे पहले देश के रक्षा रहे और अब गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर भी उत्तर प्रदेश के रास्ते ही संसद पहुंचे थे। वे राज्यसभा के सदस्य चुने गये थे। गोवा के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने 23 अगस्त 2017 को इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया था। इसके बाद से ही यह सीट खाली चल रही थी ।अब हरदीप सिंह पुरी 2020 तक इस सीट पर सदस्य रहेंगे।

Tags:    

Similar News