शहरी निकायों के खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती, यूपी सरकार का फैसला

Update: 2016-06-11 23:49 GMT

लखनऊः चुनावी साल में सूबे के शहरी निकायों में ​सरकार खाली पड़े 2200 पद सीधी भर्ती से भरने जा रही है। खास बात ये भी है कि ये पद नगर विकास विभाग के स्तर से ही भरे जाएंगे। विभागीय स्तर पर इस दिशा में तैयारी भी शुरू हो गई है।

क्यों की जाएगी भर्तियां?

-नगर विकास मंत्री आजम खान ने भर्तियों की वजह बताई।

-आजम के मुताबिक अफसरों और कर्मचारियों की कमी को पूरा करने में हो रही देरी।

-इसी वजह से सरकार अब सीधी भर्ती करने की तैयारी कर रही है।

क्या उठाया कदम?

-सरकार सीधी भर्ती के पदों को विभिन्न आयोगों की परिधि से बाहर लाई है।

-अब इन पर नगर विकास विभाग के स्तर से ही भर्ती की जाएगी।

-प्रदेश में 14 नगर निगम, 198 नगरपालिका परिषद और 424 नगर पंचायतें हैं।

-रिक्त पद यूपी पालिका (केंद्रीयत) सेवा, पालिका जल संस्थान, जलकल अभियंत्रण (केंद्रीयत) सेवा और अकेंद्रीयत सेवा के हैं।

-ये रिक्त पद यूपी लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परिधि में आते हैं।

Tags:    

Similar News