लंदन कोर्ट में पेश हुए माल्या, बोले- भारत में मेरी जान को खतरा

विजय माल्या ने लंदन के कोर्ट में सोमवार (20 अक्टूबर) को कहा कि वो भारत नहीं जा सकते क्योंकि वहां पर उन्हें जान का खतरा है। यह बात विजय माल्या ने लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेशी के दौरान कही।

Update: 2017-11-20 12:30 GMT

ब्रिटेन: विजय माल्या ने लंदन के कोर्ट में सोमवार (20 अक्टूबर) को कहा कि वो भारत नहीं जा सकते क्योंकि वहां पर उन्हें जान का खतरा है। यह बात विजय माल्या ने लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेशी के दौरान कही।

माल्या को भारत में प्रत्यर्पित करने के केस में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट में विजय माल्या की इस दलील के बाद अब भारतीय पक्ष उसकी सुरक्षा को लेकर किए गए बंदोबस्त को कोर्ट के सामने रखेगा।



बता दें कि विजय माल्या पर अलग-अलग बैंकों के 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। बैंकों का कर्ज चुकाने के बजाय माल्या देश छोड़कर फरार हो गए। माल्या 2016 से ही लंदन में हैं। जिसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से माल्या को भारत भेजने की अपील की थी। भारत की मांग पर सुनवाई करते हुए लंदन प्रशासन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

Tags:    

Similar News