जेटली के तंज पर यशवंत बोले- यदि मैं नौकरी मांगता तो वो उस जगह नहीं होते

Update: 2017-09-29 04:05 GMT

नई दिल्ली: एनडीए सरकार के पूर्व और वर्तमान वित्त मंत्री के बीच वाक युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। मोदी सरकार में वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से 80 साल की उम्र में नौकरी मांगने के तंज पर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने जवाब दिया। सिन्हा ने कहा, 'यदि मैं नौकरी मांगता तो अरुण जेटली आज उस स्थान पर नहीं होते, जहां वह हैं।' जेटली ने कहा था, कि 'मैं इस स्थिति में नहीं हूं कि पूर्व वित्त मंत्री की हैसियत से अखबार में लेख लिखूं।'

गौरतलब है कि देश में गिरती आर्थिक स्थिति पर यशवंत सिन्हा ने एक लेख लिखा था, जिसके लिए उन्होंने मौजूदा सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद केंद्र सरकार के मंत्रियों और यशवंत सिन्हा में तू-तू, मैं-मैं जारी है।

ये भी पढ़ें ...जेटली का यशवंत सिन्हा पर तंज- मुझे लेख लिखने का गौरव प्राप्त नहीं हुआ

सिन्हा- यह सही नहीं है

अरुण जेटली के तंज पर यशवंत सिन्हा ने कहा, 'सरकार स्थिति को समझने में पूरी तरह असफल रही है। असली चिंता यह है कि वह समस्या समझने की बजाय खुद की तारीफ करने में जुटी है।' पूर्व वित्त मंत्री ने खुद के मुकाबले उनके ही बेटे जयंत सिन्हा को बयानबाजी के लिए उतारने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा, कि 'यह सही नहीं है।'

ये भी पढ़ें ...यशवंत प्रकरण से कांग्रेस को मिली संजीवनी, चुनावों में बनाएगी बड़ा मुद्दा

यह मेरा निजी हमला नहीं है

अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए सिन्हा ने कहा, 'जो ये कह रहे हैं कि यह मेरा निजी हमला है, वह गलत है। यदि अर्थव्यवस्था से जुड़ी कोई बात होगी तो उसके लिए वित्त मंत्री ही जिम्मेदार होंगे। इसके लिए गृह मंत्री जवाबदेह नहीं होंगे।'

ये भी पढ़ें ...जयंत ने पिता यशवंत सिन्हा को बताया छोटी सोच का आदमी, दिया ये जवाब

सरकार ध्यान हटाने का प्रयास कर रही

यशवंत सिन्हा ने उनके बयानों के खिलाफ उन्हीं के बेटे जयंत सिन्हा को जवाब देने के लिए मैदान में उतारने पर कहा, कि मेरे बेटे को मेरे ही खिलाफ उतारकर सरकार मुद्दे से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। मैं भी निजी हमले कर सकता हूं, लेकिन उनके जाल में फंसना नहीं चाहता।'

ये भी पढ़ें ...शिवसेना ने कहा- यशवंत सिन्हा को गलत साबित करके दिखाए BJP

Tags:    

Similar News