Hair Care Tips: हजारों उपायों के बाद भी नहीं रूक रहा बालों का झड़ना? डाइट में शामिल कर लें 4 देसी चीज, सफेद बालों की समस्या भी होगी खत्म

How To Prevent Hair Fall: कभी-कभी झड़ते बालों को रोकने के लिए तमाम प्रयास करने के बावजूद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगती। लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर ये फूड्स इस समस्या को हल करने में आपकी मदद करेंगे।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-21 11:55 IST

Hair Care Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Foods To Prevent Hair Fall And Premature Greying: बाल, हर किसी की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही ये भी मानना पड़ेगा कि गुड हेयर डे पर आपको अलग ही कॉन्फिडेंस फील होता होगा। लेकिन बहुत ज्यादा हेयरफॉल की समस्या इस कॉन्फिडेंस को कम करने का काम करती है। साथ ही तुम्हारे इतने बाल क्यों झड़ रहे हैं?, तुम्हारे बाल तो पहले बहुत अच्छे हुआ करते थे, अब क्या हुआ?, जैसे तमाम सवाल मूड खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

लेकिन कभी-कभी झड़ते बालों को रोकने के लिए तमाम प्रयास करने के बावजूद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगती। अगर आप भी हेयर फॉल के लिए रेमिडी अपनाते-अपनाते थक गए हैं तो आज हम आपके लिए ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जो बालों का झड़ना कम करेंगे और उम्र से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से भी बचाव करेंगे। आइए जानते हैं इन उपायों को।

बालों का झड़ना कैसे रोकें?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बालों की सेहत खराब होने का एक बड़ा कारण गलत खानपान भी हो सकता है। संतुलित आहार में पोषक तत्वों की कमी से बाल कमजोर, रूखे और झड़ने लगते हैं। ऐसे में एक मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया ने उन 5 फूड्स के बारे में बताया है, जो समय से पहले बाल सफेद होने से बचाएंगे और बालों का झड़ना रोकेंगे। इन्हें आप अपने और अपने बच्चों की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। वो खाद्य पदार्थ कुछ इस प्रकार हैं-

1- गाय का घी (Cow Ghee)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गाय का घी कई मायनों में शरीर के लिए लाभदायक साबित होता है। यह फूड सप्लिमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कूलिंग नेचर समय से पहले बालों के सफेद होने को रोकने में मदद करता है। साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करने, कॉम्प्लेक्शन, डाइजेशन, मेमोरी, नींद और ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।

2- आंवला (Amla)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों का सफेद होना कम करने में मदद करता है। साथ ही यह हेयर फॉल से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसको कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

3- करी पत्ता (Curry Leaves)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

करी पत्ता भी बालों की हेल्थ को सही करने में मददगार साबित होते हैं। ये विटामिन ए, बी, सी और बी12 से भरपूर होते हैं और इनमें आयरन और कैल्शियम भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह बालों का झड़ना कम करता है, बालों के विकास में सुधार करता है और बालों को सफेद होने से रोकता है।

4- नारियल (Coconut)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नारियल, विशेष रूप से तेल के रूप में, इस्तेमाल करने से स्कैल्प और बालों के रोमों को पोषण मिलता है और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। जिससे बालों का टूटना कम होता है।

Full View

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसकी सटीकता, सत्यता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News