Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा, भारत में कितना होगा इसका असर
Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण किस दिन पड़ रहा है और इसका कितना असर पड़ेगा भारत में लिए विस्तार से जानते हैं।;
Surya Grahan 2025 (Image Credit-Social Media)
Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण मार्च पड़ेगा आपको बता दे कि इस साल कुल दो सूर्य ग्रहण पड़ने वाले हैं जिसका पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को है। इतना ही नहीं इस महीने पड़ने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण कहलाएगा। फिलहाल होली पर लगे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण की तरह ही यह ग्रहण भी दुनिया के कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल का यह पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा और कितने बजे खत्म होगा। आइये विस्तार से जानते हैं कि क्या भारत में भी इसका असर पड़ेगा या नहीं इसके अलावा सूर्य ग्रहण देखने का सुरक्षित तरीका क्या है।
साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा
सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर,आकर्टिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा। फिलहाल आपको बता दे कि सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर उत्तरी अमेरिका में होगा क्योंकि सूर्य ग्रहण का समय वहां पर सूर्योदय के ठीक आसपास का होगा। वहीँ भारत में भी कुछ हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण
इस साल सूर्य ग्रहण 29 मार्च को पड़ेगा। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तब सूर्य ग्रहण होता है। चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है इसे पूर्ण ग्रहण कहा जाता है लेकिन इस बार का ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही ढकेगा।
भारतीय समय के अनुसार 29 मार्च को दोपहर 2:20:43 बजे सूर्य ग्रहण शुरू होगा वहीँ अधिकतम सूर्य ग्रहण 4:17:27 पर होगा ग्रहण के समाप्ति का समय है 6:16 45 बजे। ऐसे में कुल मिलाकर 4 घंटे तक सूर्य ग्रहण रहेगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा, जैसे की नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण को देखना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। डॉक्टर का कहना है कि इससे रेटिना में जलन हो सकती है और आँखों की स्थाई क्षति भी हो सकती है। ऐसे में अगर आप सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो आपको आंखों की उचित सुरक्षा का उपयोग करना होगा।
ऐसे में अगर आप सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं तो याद रखिए कि आप किसी सही उपकरण के जरिए ही सूर्य ग्रहण को देखें सूर्य ग्रहण को नासा के अलावा और लैबोरेट्रीज के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।