Hair Care Tips: आपकी 4 आदतें बालों को जल्दी बना देती हैं सफेद, बचने के लिए आजमाएं ये उपाय

4 Ways To Stop Premature Graying: क्या आप जानते हैं आप खुद ही अपने बालों के जल्दी सफेद होने की वजह बनते हैं। वो कैसे? चलिए जानते हैं।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-06 07:20 IST

Hair Care Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Ways To Prevent Premature Graying of Hair: बुढ़ापा अपने साथ उम्र संबंधी लक्षण भी लेकर आता है, जिसमें झुर्रियां, घुटनों में दर्द और बालों का सफेद होना भी शामिल है। हालांकि आजकल युवाओं की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से बालों के जल्दी सफेद होने का खतरा बढ़ गया है। आप भी ऐसे कई लोगों को जानते होंगे, जिनके बाल कम उम्र में ही सफेद हो चुके हैं।

हालांकि कोई भी ये नहीं चाहता कि उम्र से पहले ही उनके बालों का कलर बदले यानी सफेद हो। इस स्थिति में सेल्फ कॉन्फिडेंस तो कम होता ही है, साथ ही लोगों के बढ़ते सवाल से तनाव की भी स्थिति पैदा हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आप खुद ही अपने बालों के जल्दी सफेद होने की वजह बनते हैं। वो कैसे? चलिए जानते हैं।

कम उम्र में बाल क्यों होते हैं सफेद

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय मूल के अमेरकी डॉक्टर सौरभ सेठी (Saurabh Sethi) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने उन आदतों के बारे में बताया है, जिसके चलते आपके बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं। साथ ही उन उपायों को भी शेयर किया है, जो बालों को लंबे समय तक काला रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो आदतें जो बालों को जल्दी सफेद करती हैं।

1- क्रॉनिक तनाव (Chronic Stress)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डॉक्टर ने बताया कि क्रॉनिक स्ट्रेस से उम्र बढ़ने की गति बढ़ती है, जिसमें बालों का सफेद होना भी शामिल है। बता दें सप्ताहों या महीनों तक रहने वाला तनाव क्रॉनिक तनाव कहलाता है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

ऐसे में डॉक्टर का सुझाव है कि रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेने पर फोकस करें। इससे तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

2- ऑक्सीडेटिव तनाव फैक्टर्स (Oxidative Stress)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हेयर फॉलिकल्स को डैमेज कर सकते हैं। बता दें ऑक्सीडेटिव तनाव, शरीर में free radicals और एंटीऑक्सीडेंट के बीच असंतुलन की स्थिति है। यह सेल्स को नुकसान पहुंचाता है। प्रदूषण, सिगरेट के धुएं, बाहरी तनाव और उम्र बढ़ने के साथ शरीर में एंटीऑक्सीडेंट कम होने की वजह से ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है।

इसके लिए बेरीज, नट्स और डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो बालों की रक्षा करते हैं।

3- स्मोकिंग और वेपिंग (Smoking And Vaping)


धूम्रपान और वेपिंग ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाता है और मेलेनिन उत्पादन को कम करता है। बता दें मेलेनिन एक तरह का पिगमेंट है जो त्वचा, बाल, और आंखों को रंग देता है। ऐसे में अपनी इन आदतों को छोड़ने पर फोकस करें।

4- विटामिन बी12 और फोलेट का कम होना (Low Vitamin B12 And Folate)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विटामिन बी12 और फोलेट की कमी को बालों के जल्दी सफेद होने से जोड़ा जाता है। मछली, अंडे और डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से बी12 की पूर्ति की जा सकती है, जबकि फोलेट के लिए पालक, केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां और छोले जैसी फलियों को डाइट में एड किया जा सकता है।

Full View

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सटीकता, सत्यता और असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News