Aaj Ka Itihas 1 March 2025: आज ही के दिन पाकिस्तान में अधिकारियों ने अल कायदा का शीर्ष सदस्य खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया था
Aaj Ka Itihas 1 March 2025: आज यानि 1 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
Aaj Ka Itihas 1 March 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 1 March 2025: आज यानि 1 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1775 में अंग्रेज हुकूमत और नाना फड़नवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे वहीँ साल 1872 में अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नैशनल पार्क को 1978 में युनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया था और साल 2003 में पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अल कायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 1 March)
- 1775: अंग्रेज हुकूमत और नाना फड़नवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
- 1872: अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नैशनल पार्क को 1978 में युनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।
- 1896: वैज्ञानिक ऑनरी बेकेरल के एक प्रयोग के कारण रेडियोधर्मिता क्या होती है, इसका पहली बार पता चला।
- 1909: टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी की स्थापना।
- 1919: महात्मा गांधी ने रॉलट ऐक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।
- 1944: 11 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म हुआ।
- 1947: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपना वित्तीय कामकाज शुरू किया था।
- 1951: बिहार के समाजवादी आंदोलन से निकलकर 10 साल मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतिश कुमार का जन्म हुआ था।
- 1953: डीएमके लीडर एम.के.स्टालिन का जन्म हुआ।
- 1954: अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का अब तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।
- 1962: पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।
- 1966: ब्रिटेन की मुद्रा प्रणाली पाउंड और शिलिंग में परिवर्तन की घोषणा की गई। तब तक एक पाउंड में 20 शिलिंग और हर शिलिंग में 12 पेंस होते थे। नई व्यवस्था में एक पाउंड में 100 पेंस रखे गए।
- 1968: भारतीय क्रिकेटर सलील अंकोला का जन्म हुआ।
- 1969: पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।
- 1973: फिलिस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सेप्टेंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।
- 1983: ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीत कर देश को गौरवान्वित करने वाली मैरी कॉम का जन्म हुआ था।
- 1994: बॉलिवुड के फिल्म निदेशक और प्रॉड्यूसर मनमोहन देसाई का निधन हुआ।
- 1994: कनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी गायकी से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।
- 1998: नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया।
- 2000: तिब्बती सूचना तंत्र ने बताया कि जनवरी में भारत चले गए करमापा लामा के अभिभावकों को चीन के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और करमापा लामा के ऐतिहासिक स्थल को बंद कर दिया गया है। चीन ने इन दोनो बातों का खंडन किया।
- 2003: पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अल कायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।