Aaj Ka Itihas 12 February 2025: आज ही के दिन भारत ने खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था
Aaj Ka Itihas 12 February 2025: आज यानि 12 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
Report : Shweta Srivastava
Update:2025-02-12 09:22 IST
Aaj Ka Itihas 12 February 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 12 February 2025: आज यानि 12 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1818 में दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली थी वहीँ साल 1922 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की थी साथ ही साल 1975 में भारत ने खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था और साल 2009 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
- आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 12 February)
- 1689 - विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किए गए थे।
- 1762 -कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर ब्रिटेन की नौसेना ने कब्जा किया था।
- 1818 - दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली थी।
- 1885-जर्मन ईस्ट अफ्रीका कंपनी का गठन हुआ था।
- 1922 - महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की थी।
- 1925 - कम्युनिस्ट पार्टी पर उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने प्रतिबंध लगाया था।
- 1928 - गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की थी।
- 1938 - जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया था।
- 1953 - सूडान के बारे में मिस्र और ब्रिटेन के बीच समझौता हुआ था।
- 1975 -भारत ने खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था।
- 1994 - एडवर्क मुंक की प्रख्यात पेटिंग ”द स्क्रीम” नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से चोरी हो गई थी।
- 2013 -उत्तर कोरिया ने तीसरा न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
- 2009 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की थी।