Aaj Ka Itihas 20 March 2025: आज के ही दिन निर्भया बलात्कार मामले के चार दोषियों को फांसी दी गई थी
Aaj Ka Itihas 20 March 2025: आज यानि 20 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
report : Shweta Srivastava
Update:2025-03-20 06:00 IST
Aaj Ka Itihas 20 March 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 20 March 2025: आज यानि 20 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1814 में प्रिंस विलेम फ्रेडरिक नीदरलैंड के सम्राट बने वहीँ साल 1815 में नेपोलियन एल्बा से भागकर पेरिस में प्रवेश कर गया साथ ही साल 1977 में इंदिरा गांधी भारत में चुनाव हार गईं और साल 2018 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने व्हाइट हाउस में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 19 March)
- 1602 -यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी (वीओसी) का गठन किया गया।
- 1760 -बोस्टन की भीषण आग ने 349 इमारतें नष्ट कर दीं।
- 1814- प्रिंस विलेम फ्रेडरिक नीदरलैंड के सम्राट बने।
- 1815- नेपोलियन एल्बा से भागकर पेरिस में प्रवेश कर गया।
- 1977- इंदिरा गांधी भारत में चुनाव हार गईं।
- 2013- पियरे डेलिग्ने ने गणित में एबेल पुरस्कार जीता।
- 2016 - बराक ओबामा 1928 के बाद क्यूबा का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने
- 2017-उत्तराखंड राज्य ने यमुना और गंगा को "जीवित इकाई" घोषित किया।
- 2018 - सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने व्हाइट हाउस में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की।
- 2020 - निर्भया बलात्कार मामले के चार दोषियों को फांसी दी गई।