Aaj Ka Itihas 22 March 2025: आज के ही दिन कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने का एलान किया था
Aaj Ka Itihas 22 March 2025: आज यानि 22 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
Aaj Ka Itihas 22 March 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 22 March 2025: आज यानि 22 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1890 में रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने थे वहीँ साल 1954 में अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया 1947 में 22 मार्च के दिन ही आखिरी वायसराय लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत आए थे साथ ही साल 1977 में इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था और साल 2020- कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने का एलान किया था। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 22 March)
- 1882 - घातक संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई थी।
- 1888- इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना हुई थी।
- 1890- रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
- 1917-रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना था।
- 1923 - पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण हुआ था।
- 1942- सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया था।
- 1946- ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर साइन किए थे।
- 1954 -अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया 1947 में 22 मार्च के दिन ही आखिरी वायसराय लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत आए थे।
- 1957-शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर को स्वीकारा गया था।
- 1958- सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया था।
- 1964- पुरानी कारों की पहली रैली ‘विंटेज कार रैली’ आयोजित हुई थी।
- 1969- इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन हुआ था।
- 1977- इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।
- 1979- इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी थी।
- 1982- नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन के लिए रवाना किया था।
- 1999- जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया था।
- 2020- कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने का एलान किया था।