Alia Bhatt House: इस घर में बेटी राहा संग रहती हैं आलिया भट्ट, देखें उनके सपनों का आशियाना

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Mumbai House: आलिया भट्ट शादी के बाद रणबीर कपूर के साथ उनके वास्तु हाउस में शिफ्ट हो गई थीं। कपल अपनी बेटी राहा के साथ इसी घर में रहता है।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-24 13:34 IST

Alia Bhatt-Raha Kapoor (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor House: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने साल 2022 में इंडस्ट्री के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग शादी रचाई थी। 2022 में ही कपल एक बेटी राहा कपूर के माता-पिता बने थे। रणबीर से शादी के बाद आलिया भी उनके साथ आलीशान वास्तु अपार्टमेंट (Vastu Apartment) में शिफ्ट हो गई थीं। यह पावरकपल के सपनों का आशियाना है, जिसे बेहद खूबसूरत और शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। आज हम आपको आलिया और रणबीर कपूर के वास्तु वासे घर की इनसाइड तस्वीरें (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor House Inside Photos) दिखाने जा रहे हैं।

ऐसा है आलिया और रणबीर के सपनों का आशियाना (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Vastu House)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का घर मुंबई के नरगिस दत्त रोड, पाली हिल इलाके के वास्तु बिल्डिंग में स्थित है, जो कि बेहद आलीशान और खूबसूरत है। बताया जाता है कि रणबीर साल 2016 में अपना पैतृक घर छोड़कर वास्तु घर में शिफ्ट हो गए थे। इसी घर में आलिया और रणबीर की शादी (Ranbir-Alia Wedding) भी हुई थी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रणबीर कपूर का लग्जरी अपार्टमेंट वास्तु बिल्डिंग में सातवीं मंजिल पर है। इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जाती है। खास बात ये है कि ये घर उनके पारिवारिक घर, कृष्णा राज के बेहद करीब है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट को बॉलीवुड की जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) ने डिजाइन किया है। गौरी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी हैं। इस घर को सजाने के लिए रॉयल और एंटीक चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

घर के लिविंग रूम से लेकर बेडरूम, बालकनी और किचन सभी हिस्से को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। आलिया और रणबीर के इस बड़े से घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां और दरवाजे हैं। दिन के समय इन खिड़कियों से भरपूर रोशनी अंदर आती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वास्तु हाउस की दीवारें व्हाइट रंग से रंगी हुई हैं, ऐसे में घर की शोभा बढ़ाने के लिए कलरफुल सोफे, एंटीक झूमर और लैंप्स, वुडन बुक शेल्फ का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही घर के हर हिस्से में प्लांट्स भी देखने को मिलेंगे। इस घर में मिनी बार भी है।


रणबीर और आलिया के बेडरूम को काफी एस्थेटिक टच दिया गया है। बेड से लेकर साइड टेबल सभी फर्नीचर बेहद खूबसूरत हैं।

इस घर में शिफ्ट होंगे आलिया और रणबीर

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ ही जल्द ऋषि कपूर के पारिवारिक घर में शिफ्ट होंगे। फिलहाल इस बंगले का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। लेकिन जल्द ही कपल राहा के साथ इस घर में गृह प्रवेश कर सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि दीवाली का त्योहार रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ इसी बंगले में मनाएंगे।

Tags:    

Similar News