Akshay Kumar Fitness Mantra: अक्षय कुमार के इस फिटनेस टिप्स को करें फॉलो, जीवन भर रहेंगे निरोगी

Akshay Kumar Fitness Mantra: अक्षय कुमार बाकी के एक्टर्स की तरह जिम में घंटों पसीने नहीं बहाते, उनका फिटनेस फंडा सबसे अलग है। आइए आपको बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-04-03 09:32 GMT

Akshay Kumar Fitness Mantra (Photo- Social Media)

Akshay Kumar Fitness Mantra: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिटनेस की चर्चा अक्सर ही उनके फैंस के बीच होती रहती है। अक्षय कुमार को देख आप यकीनन उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि वे 56 साल के हैं, क्योंकि भले ही वे 56 साल के हों चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बॉडी को इतना मेनटेन किया हुआ है कि वे सिर्फ 40-45 के ही लगते हैं। अक्षय कुमार बाकी के एक्टर्स की तरह जिम में घंटों पसीने नहीं बहाते, जी हां! उनका फिटनेस फंडा सबसे अलग है। आइए आपको बताते हैं।

अक्षय कुमार का फिटनेस फंडा (Akshay Kumar Fitness Funda)

अक्षय कुमार 90 के दशक से हिंदी सिनेमा की दुनिया में राज कर रहें हैं, उनका चार्म आज भी कम नहीं हुआ है। आज भी उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती है। इन दिनों वह अपनी फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" को लेकर सुर्खियों में हैं। 56 की उम्र में पर्दे पर एक से एक धमाकेदार एक्शन करना, हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन खिलाड़ी कुमार ऐसा कर रहें हैं, और इसकी वजह उनकी फिटनेस है। अक्षय कुमार फिट एंड फाइन दिखने के लिए एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं, उनका हर रोज का टाइमटेबल फिक्स है, उसी के एकार्डिंग वे रोजाना अपना काम समय से करते हैं।


ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाते हैं अक्षय कुमार (Akshay Kumar Diet)

आपने अक्षय कुमार को आज तक देर रात पार्टी करते हुए नहीं देखा होगा, जहां शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक सितारे अक्सर ही रात-रात को पार्टियों में स्पॉट किए जाते हैं, वहीं खिलाड़ी कुमार रात की पार्टियों से दूर ही रहते हैं। वह रात को 9 से 10 के बीच सो जाते हैं, और सुबह जल्दी उठते हैं। अक्षत कुमार कई बार खुद बता चुके हैं कि वह सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाते हैं। उठने के बाद वह एक्सरसाइज और योगा करते हैं।




शाम को इतने बजे के बाद कुछ नहीं खाते अक्षय कुमार (Akshay Kumar Daily Routine)

अक्षय कुमार रोजाना सुबह 4 से 5 के बीच उठते हैं, वह जिम जाने की जगह योग, एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखना पसंद करते हैं। साथ ही वे फिट रहने के लिए बैडमिंटन खेलने के साथ ही रनिंग और स्वीमिंग और साइकिलिंग भी करते हैं। अक्षय कुमार एक और चीज जिसका बहुत ध्यान रखते हैं, वह है उनका खान पान। जी हां! अक्षय कुमार कभी भी बाहर का खाना नहीं खाते, वह हेल्दी खाना ही खाते हैं। साथ ही शाम को 6:30 के बाद वह कुछ भी नहीं खाते। खिलाड़ी कुमार ने खुद बताया था कि शाम को 6:30 के बाद वह कुछ भी खाना पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने अपने फैंस को भी यही फंडा बताया है कि अपनी बॉडी को एक घंटा दो यानि कि एक्सरसाइज करो और सूरज ढलने के बाद यानी कि 6:30 बजे के बाद खाना बंद कर दो, आपकी सारी बीमारी गायब हो जायेगी।

Full View
Tags:    

Similar News