Arjun Ki Chhal Ke Fayde: अर्जुन का छाल स्वास्थ्य के लिए है काफी फायदेमंद, बचाता है कई बड़े बीमारियों से

Arjun Ki Chhal Ke Fayde: आइए हम आपको बताते हैं कि अर्जुन के छाल के क्या-क्या फायदें हैं...

Written By :  Rakshita Srivastava
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-12-03 11:29 GMT

अर्जुन के छाल  (फोटो- सोशल मीडिया)

Arjun Ki Chhal Ke Fayde: आज के दौड़ भाग वाली जिंदगी में बहुत कम लोग ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। लेकिन हमारे लिए स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए। सर्दियों में तो खासतौर पर हमें अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में कई बड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा सर्दियों में बढ़ जाता है।

अर्जुन की छाल (arjun ki chhal) इसको बहुत कम लोग ही जानते हैं। लेकिन इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन के छाल के सेवन से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। हार्ट मरीजों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है। अर्जुन के छाल को धूप से सुखाकर उसका पाउडर बना लें। फिर इसका उपयोग करें। यह बहुत फायदेमंद (arjuna bark benefits)  साबित होगा।

आइए हम आपको बताते हैं कि अर्जुन के छाल के क्या-क्या फायदें हैं (arjun ki chhal ke kya kya fayde hain)

अर्जुन की छाल हार्ट मरीजों के रामबाण

अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको अर्जुन के छाल का सेवन करना चाहिए। अर्जुन के छाल के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। अर्जुन का छाल हर्ट  (arjuna bark benefits for heart ) के लिए रामबाण माना जाता है।

अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया है तो आपको नियमित रूप से अर्जुन के छाल का सेवन करना चाहिए। अर्जुन का छाल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बहुत जल्दी कम करने में मदद करता है।

अर्जुन की छाल बुखार में फायदेमंद

अर्जुन के छाल का पाउडर (arjun ki chhal ke powder ke fayde) बनाकर उसको गुण के साथ सेवन करने से बुखार कम हो जाता है। अर्जुन का छाल बुखार को कम करने में काफी लाभदायक माना जाता है।

अर्जुन की छाल रक्ति संबंधी समस्या होती है दूर

अगर अर्जुन के छाल का सुबह काढ़ा (arjun ki chhal ka kadha) बनाकर आप सेवन करते हैं तो आपकी रक्त संबंधी समस्या दूर होती है।

अर्जुन के छाल का काढ़ा (फोटो- सोशल मीडिया)

अर्जुन की छाल बालों के लिए अर्जुन की छाल के फायदे (Arjuna Bark Benefits For Hair)

अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं या कम घने हैं तो आप अर्जुन के छाल के पाउडर को मेंहदी में मिलाकर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। साथ ही आपके बाल घने और काले भी हो जाएगें।

अर्जुन की छाल मुंह के छालों में फायदेमंद

अगर आपको बार-बार मुंह में छाले हो जाते हैं तो भी आप अर्जुन के छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अर्जुन के छाल के पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसके बाद उसे छालों पर लगाएं। आपको इससे काफी राहत मिलेगा।

अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

अर्जुन की छल का काढ़ा पीने के कई फायदे (arjun ki chhal ka kadha peene ke fayde) होते हैं। अगर आपको ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो आप जरूर से अर्जुन के छाल का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

Tags:    

Similar News