Baba Siddique Death News: बाबा सिद्दीकी ही नहीं इन राजनेताओं की भी बेरहमी से हुई थी हत्या, पूर्व PM भी लिस्ट में

Baba Siddique Death News: महाराष्ट्र के जाने माने नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनसे पहले भी कई राजनेताओं का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-13 10:52 IST

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Baba Siddique Death News: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की शनिवार देर रात मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) के दफ्तर से जब बाहर निकल रहे थे तो उसी दौरान हमलावरों ने मौका पाकर उन पर फायरिंग कर दी। उनकी मौत के बाद राजनीति से लेकर बॉलीवुड गलियारों में मातम पसरा हुआ है। ये पहला मौका नहीं है जब किसी राजनेता की गोली मारकर हत्या की गई है, बल्कि इससे पहले भी कई पॉलिटिशियन्स दुश्मनों की गोलियों के शिकार हो चुके हैं। आइए जानते हैं उन नेताओं के बारे में, जिनकी गोलियों से हत्या की गई।

1- इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जब बात हो गोलियों के चलते जान गंवाने वाले नेताओं की तो इंदिरा गांधी हत्याकांड सबसे पहले लोगों के जहन में आता है। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या भी गोली मारकर की गई थी। उनके दो सिख अंगरक्षक, सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने 31 अक्टूबर 1984 को नई दिल्ली के सफदरजंग रोड स्थित उनके आवास पर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

2- सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पंजाब के मशहूर गायक और रैपर सिद्दू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। गायक होने के अलावा वह पॉलिटिक्स से भी जुड़ हुए थे। सिद्धू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने 2021 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को हुई थी। जब वह अपनी थार से निकले ही थे, तभी गोल्डी बराड़ के गुर्गों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में उनकी जान चली गई।

3- कलीम खान उर्फ गुड्डू (Kalim Khan)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद कलीम खान उर्फ गुड्डू की हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चौंकाने वाली बात ये है कि उनकी हत्या का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बेटे थे। पत्नी और बेटों ने घर पर ही गुड्डू पर गोली चलाई थी और बाद में फरार हो गए।

4- कृष्णानंद राय (Krishnanand Rai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भाजपा नेता कृष्णानंद राय की भी हत्या गोली मारकर की गई थी। 29 नवंबर 2005 को गाजीपुर में अत्याधुनिक असलहों से लैस हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर एके 47 से 400 राउंड से ज्यादा गोलियां चला दी थीं। इस हत्याकांड में यूपी के बाहुबली नेता रहे मुख्तार अंसारी और उनके भाई समेत सात लोगों का नाम आया था। दरअसल, बीजेपी नेता से मुख्तार अंसारी की दुश्मनी थी। इसलिए उनकी हत्या में सबसे पहला शक अंसारी पर ही गया था।

5- प्रमोद महाजन (Pramod Mahajan)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

22 अप्रैल 2006 को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद महाजन (Pramod Mahajan) की उनके ही छोटे भाई प्रवीण ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रमोद महाजन महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य थे। वह प्रमोदी ही थे, जिन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता में पहुंचाने की नींव रखी। उनकी काबिलियत के कारण अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें लक्ष्मण कहा था।

Tags:    

Similar News