क्रिसमस ट्री लाने से पहले इन बातों ध्यान नहीं दिया तो जानिए क्या होगा बड़ा अनर्थ

क्रिसमस ट्री वास्तु दोष निवारण के लिए  खास माना जाता है। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करने के लिए क्रिसमस ट्री खास है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का साया  हो वहां

Update: 2019-12-25 01:16 GMT

जयपुर:क्रिसमस ट्री वास्तु दोष निवारण के लिए खास माना जाता है। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करने के लिए क्रिसमस ट्री खास है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का साया हो वहां क्रिसमस ट्री लगाने से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है।साथ ही घर-परिवार में खुशियां बनी रहती है। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार हम आपको क्रिसमस ट्री से संबंधित कुछ वास्तु टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाने पर घर-परिवार में सदैव खुशियां बनी रहेगी।

यह पढ़ें...प्रभु यीशु के जन्म का नहीं है प्रमाण, फिर 25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं क्रिसमस

ध्यान रखें

*इतना ही नहीं घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा। क्रिसमस ट्री में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। दूसरा फायदा यह कि यह पौधा कभी पेड़ नहीं बनता, बस अपनी अधिकतम ऊंचाई के बाद वैसा ही बना रहता है।तो इसका मतलब इसे घर में रखने के लिए अधिक स्थान की भी आवश्यकता नहीं है। मां लक्ष्मी का रूप माने जाने वाले क्रिसमस ट्री को घर में रखने से घर से धन की कमी दूर हो जाती है। साथ ही उस घर के आसपास भी कंगाली का साया नहीं आता।

*वास्तु विज्ञान के अनुसार यह तो है धार्मिक मान्यता लेकिन वास्तु विज्ञान के अनुसार यदि आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा मौजूद है तो यह पौधा उसे नष्ट करके घर में धन की वृद्धि करता है।लेकिन कहां रखें इस पौधे को? चीनी वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ क्रिसमस ट्री फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

*आज के समय में लोग बाजार से प्लास्टिक का क्रिसमस ट्री खरीद लाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्राकृतिक क्रिसमस ट्री से आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। इसलिए घर में असली क्रिसमस ट्री लाएं।

यह पढ़ें...25 DEC: इन राशियों को क्रिसमस पर मिलेगा उपहार, जानिए इनमें आप है शामिल

*क्रिसमस ट्री को लोग लाइट और रिबन से सजाते हैं। वहीं कुछ लोग क्रिसमस ट्री पर घंटी भी बांधते हैं। चीनी मान्यता के अनुसार घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है।घंटी बजने पर इससे निकलने वाला कंपन (वाइब्रेशन) पूरे शरीर में नई ऊर्जा लाता है। साथ ही घंटी की आवाज के कारण बुरी आत्माएं और बुरी ताकतें दूर भागती हैं। लोगों का मानना है कि क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाए जाएं तो घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही बरकत साल भर जारी रहती है।

*ठंड के मौसम में साफ हवा मिलना बेहद मुश्किल है। वहीं अगर आप दिल्ली जैसे किसी महानगर में रह रहे हैं तो फिर सांस लेना और भी मुश्किल हो जाता है। ठंड के इस मौसम में फॉग के साथ स्मोक मिलकर स्मॉग बनाता है। जो बेहद घातक है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक क्रिसमस ट्री घर में रखते हैं तो फिर घर में साफ हवा का प्रवाह होगा।

*क्रिसमस ट्री को सजाते वक्त उसके आस पास मोमबत्ती को लगाया जाता है। लोगों का मानना है कि मोमबत्ती जलाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। वहीं इसके आसपास अगर खुशबूदार मोमबत्ती लगाई जाए तो और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी आएगी।

Tags:    

Similar News