पौष्टिकता से भरपूर है लस्सी, आपको रखेगी स्वस्थ्य

दरअसल, व्यस्तता और आधुनिकीकरण के दौर में लस्सी की जगह पेय पदार्थ ने ले लिया। इसके साथ ही साथ लस्सी का भी औद्योगिककरण हो गया, आप भी बाजार-दुकानो पर देश सकते हैं, किस तरह लस्सी, पेय पदार्थ की तरह पैकेट में बेची जा रही है।

Update: 2023-07-20 11:29 GMT

नई दिल्ली: भारत सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है, देश का शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां दुग्ध उत्पादों का इस्तेमाल न होता हो। लेकिन आपको बताना चाहेंगे कि अब शहरी उत्पादों में लस्सी गायब होती जा रही है।

आपको बता दें कि एक समय था जब शहर हो या गांव में घर आये मेहमान, दोस्तों के सामने सबसे पहले बड़े-बड़े गिलास में लस्सी ही पेश की जाती थी।

दरअसल, व्यस्तता और आधुनिकीकरण के दौर में लस्सी की जगह पेय पदार्थ ने ले लिया। इसके साथ ही साथ लस्सी का भी औद्योगिककरण हो गया, आप भी बाजार-दुकानो पर देश सकते हैं, किस तरह लस्सी, पेय पदार्थ की तरह पैकेट में बेची जा रही है। तो आईये आपको बताते है लस्सी हमारे सेहत के लिए किस तरह फायदेमन्द है, लस्सी पीने से क्या लाभ होते हैं।

लस्सी पीने से लाभ...

1- लस्सी को पीने से शरीर का तापमान ठंडा रहता है, गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान ठंडा रखने के लिए लस्सी बहुत असरदार होती है।

2- लस्सी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और पानी की मात्रा शरीर की नमी को बरकरार रखते हैं।

3- इसमें लैक्टिक एसिड की मात्रा अत्यधिक होती है, जिससे इंसान की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है।

4- लस्सी के नियमीत सेवन से पाचन तन्त्र मजबूत बना रहता है।

5- लस्सी के अनेक फायदे होते हैं, जहां एक तरफ इंसान खुद को मजबूत बनाता है, तो वहीं इसके सेवन मात्र से कई बिमारियों से लड़ने की क्षमतता प्राप्त होती है।

6- लस्सी का प्रतिदिन सेवन से फैट नहीं बढ़ता है, वरन् शरीर का वजन कम होता है।

Tags:    

Similar News

Motivational Story: सबक