काली-काली जामुन: आपके सेहत के लिए है रामबाण, फायदे आपको कर देंगे हैरान

जामुन या कहे जम्बू फल ये एक मौसमी फल है, खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी हैं।  यह एक ऐसा फल है जो न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होता है बल्कि खाने में भी मजेदार लगता है। गर्मी जामुन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Update: 2020-07-12 12:20 GMT

लखनऊ: जामुन या कहे जम्बू फल ये एक मौसमी फल है, खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी हैं। यह एक ऐसा फल है जो न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होता है बल्कि खाने में भी मजेदार लगता है। गर्मी जामुन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इसमें प्राकृतिक रूप से एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर की सूजन को खत्म करने में मददगार होते है। जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है पर यह स्वाद में मीठा होता है जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है।इसमें लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है।

यह पढ़ें...सरकार का बड़ा एलान: लड़कियों को मिला ये शानदार तोहफा, बस करना है ग्रेजुएशन

 

इसके कई फायदे हैं...

ब्लड प्रेशर

*जामुन विटामिन सी और आयरन से भरपूर होता है। जो दिल, शुगर, कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए इसमे फायदेमंद हैं।

 

आयरन की कमी

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर विटामिन सी या आयरन की कमी है तो जामुन का खाना सही रहती इससे आपके खून का स्तर बढ़ाने में मदद भी मिलेगी। ये हमारे खून से उन बैक्टीरिया को खत्म करता है जिनकी वजह से त्वचा और कील-मुंहासों जैसी समस्या का कारण बनता है।

शुगर के मरीज

मधुमेह यानि डायबिटीज के रोगियों के लिए जामुन काफी लाभदायक है। जामुन और आम का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से भी मधुमेह में लाभ होता है।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए भी जामुन बहुत लाभवर्धक हैं, अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जामुन को ठंडा कर आम फलों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

जामुन का जूस

इसके अलावा जामुन से फ्रूट चाट या सलाद बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर शरीर में पानी की कमी है तो इसको दूर करने के लिए जामुन का जूस बनाकर पीने से लाभ होता है।

यह पढ़ें... लड़कियां ऐसे लड़कों से रहें सावधान! नहीं तो होगा ऐसा हाल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News