Motivational Quotes In Hindi: मोटिवेशन से भरपूर ये लाइनें, जीवन में बनाएंगी कामयाब, कठिन परिस्थितियों से निपटने की मिलेगी हिम्मत
Motivational Quotes In Hindi: अगर आप जीवन से हताश हो गए हैं तो इन मोटिवेशनल कोट्स को जरूर पढ़ें, क्योंकि इससे आपको सही रास्ते पर चलने और जीवन में आगे बढ़ने की हिम्मत मिलेगी।;
Motivational Quotes For Life: जीवन में ऐसे कई मौके आते हैं, जब हम कभी जीवन से तो कभी खुद से हताश हो जाते हैं और आगे क्या करना है इसकी प्रेरणा नहीं मिल पाती। ये नहीं समझ आता कि अब क्या किया जाए। अगर आप भी जीवन के ऐसे ही फेज से गुजर रहे हैं तो इन मोटिवेशनल कोट्स को पढ़कर जीवन के प्रति अपना रूख बदल सकते हैं, जिससे आपको आगे बढ़ने की हिम्मत और कामयाब होने की प्रेरणा मिलेगी।
प्रेरणादायक विचार हिंदी में (Motivational Quotes In Hindi)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
1- जीवन; हम जो चाहें उसे देने के लिए बाध्य नहीं है!
2- जो कह दिया वह शब्द थे, जो नहीं कह सके वह अनुभूति थी और जो कहना है फिर भी नहीं कह सकते वह मर्यादा है।
3- किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में एक महत्वहीन दिन जैसी कोई चीज नहीं है।
4- कोई भी काम तनावपूर्ण नहीं है। शरीर, मन और भावनाओं का प्रबन्धन ना कर पाने की आपकी असमर्थता उसे तनावपूर्ण बनाती है।
5- हर चीज को ऐसे देखना जैसी कि वो है, आपको जीवन को सहजता से जीने की शक्ति और क्षमता देता है।
6- अगर आप दिशा नहीं बदलते, तो शायद आप वहीँ पहुँच जाएंगे जिधर आप बढ़ रहे हैं।
7- अच्छा है मैं ये नहीं सोचता कि किसी भी तरह की सफलता के लिए दृढ़ता के गुण से अधिक कोई और गुण आवश्यक है। ये लगभग हर चीज से पार पा लेता है यहाँ तक की प्रकृति से भी।
8- जब कर्तव्य की आवश्यकता होती है, तभी चरित्र मायने रखता है।
9- अपना सर्वश्रेष्ठ करो और फिर आराम करो।
10- अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हासिल की है।
11- समय आपके जीवन का सिक्का है। आपके पास बस यही एक सिक्का है और सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं कि इसे कैसे खर्च करना है।सावधान रहिये नहीं तो आपके लिए और लोग इसे खर्च कर देंगे।
12- अगर आपने हवाई किले बना रखें हैं, तो आपका काम बेकार नहीं जाना चाहिए; वे वहीँ होने चाहिए। बस अब उसके नीचे नीव डाल दीजिये।
13- बड़े बड़ाई ना करें, बड़े न बोलें बोल।
रहिमन हीरा कब कहै, लाख टका मेरो मोल।
14- मेहनत खामोशी से करो, तुम्हारी सफलता तुम्हारा शोर हो।
15- अपने सुख-दुःख अनुभव करने से बहुत पहले हम स्वयं उन्हें चुनते हैं।
16- आगे बढ़ो कभी रुको मत , क्योंकि आगे बढ़ना पूर्णता है। आगे बढ़ो और रास्ते में आने वाले काँटों से डरो मत, क्योंकि वे सिर्फ गन्दा खून निकालते हैं।
17- मुझे उस ज्ञान से दूर रखो जो रोता न हो, उस दर्शन से दूर रखो जो हँसता न हो और उस महानता से दूर रखो जो बच्चों के सामने सर न झुकाता हो।
18- जैसा करो वैसा बोलो, जैसा बोलो वैसा करो।
19- एक इवेंट में फेल होने से आप लाइफ में फेल नहीं हो सकते ….एक इवेंट का एंड लाइफ का एंड नहीं है भाई।
20- एक ‘इच्छा’ कुछ नहीं बदलती, एक ‘निर्णय’ कुछ बदलता है। लेकिन एक ‘निश्चय’ सब कुछ बदल देता है।
21- हर चीज़ के प्रति सकारात्मक सोच एक खुशहाल जीवन देती है।
22- अविश्वसनीय चीजें आसानी से की जा सकती हैं यदि हम उन्हें करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
23- जो भी होता है – अंत में, जीवन खुद को सही कर लेता है।
24- असफलता आपके विकास में भागीदार है। यह आपको परिभाषित नहीं करता, बल्कि आपको निखारता है।
25- कोई भी काम तनावपूर्ण नहीं है। शरीर, मन और भावनाओं का प्रबन्धन ना कर पाने की आपकी असमर्थता उसे तनावपूर्ण बनाता है।
26- एकमात्र वास्तविक गलती वो है जिससे हम कुछ नहीं सीखते।
27- हमें जिस रास्ते जाना है, वो पालों की सेटिंग निर्धारित करती है ना कि हवा की दिशा।
28- चींटी से बड़ा उपदेशक कोई नहीं है! वो काम करते हुए खामोश रहती है।
29- अगर तुम सचमुच कुछ करना चाहते हो तो तुम एक तरीका खोज निकालोगे। अगर नहीं, तो तुम एक बहाना ढूंढ लोगे।
30- उत्साह , प्रयत्न की जननी है, बिना इसके कभी कुछ महान नहीं हांसिल किया गया।
31- सुबह आएगी, उसके पास कोई विकल्प नहीं है।
32- जो सदाचार बोता है, वो सम्मान काटता है।
अगर तुम्हे चाहिए, तो पहले दो; यही बुद्धिमानी की शुरुआत है।
33- डिक्शनरी एक मात्र जगह है, जहाँ वर्क से पहले सक्सेस आती है।
34- हर वो चीज जो तुम कभी भी चाहते थे, वो डर के उस पार है।
35- हम एक किताब खोलेंगे उसके पन्ने खाली हैं। हम खुद उसमे अपने शब्द लिखेंगे। किताब को अवसर कहते हैं और इसका पहला पाठ नए साल का दिन है।
36- सफलता अंत नहीं है, असफलता घातक नहीं है। लगे रहने का साहस ही मायने रखता है।
37- कोई अपराध इतना बड़ा नहीं है जितना की श्रेष्ठ दिखने कि धृष्टता करना।
38- हम अनकहे शब्दों के मालिक हैं, पर जिन शब्दों को हम मुंह से निकलने देते हैं उनके ग़ुलाम।
39- दिक्कतों को पार पाना अवसरों को जीतना है।
40- बहुत आगे देखना एक गलती है। एक वक़्त में किस्मत की जंजीर की एक ही कड़ी संभाली जा सकती है।
41- क्यों अकेला मनुष्य ही है जो हँसता है; क्योंकि केवल वही है जो इतनी अधिक पीड़ा उठाता है कि उसने हंसी का आविष्कार कर लिया है।
42- मेरा आदर्श वाक्य है: हर दिन को पूरी तरह से जियो – संयम के साथ।
43- जैसे ही भय आपके करीब आये, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये।
44- एक अच्छे और एक बुरे दिन में बस एक ही अंतर है– आपका नज़रिया।
45- अकेले हम कितना कम हासिल कर सकते हैं, साथ में कितना ज्यादा।
46- जितना अधिक आप जीवन में छोटी चीजों को छोटा रहने दोगे, जीवन में उतनी ही कम व्यवधान होंगे। और ज्यादातर चीजें छोटी हैं।
47- अनुभव एक अच्छा स्कूल है। लेकिन फीस अधिक है।
48- वो जो अपनी ही बात पर बहुत जोर देता है, उसे कम ही लोग समर्थन में मिलते हैं।
49- आप जितना अधिक अपने जीवन की प्रशंसा करेंगे और उसका जश्न मनाएंगे, उतना ही आपके जीवन में जश्न मनाने को होगा।
50- हर सुबह एक नयी शुरुआत है, एक नया आशीर्वाद, एक नयी आशा। ये एक परफेक्ट दिन है क्योंकि ये भगवान का उपहार है।
51- जितना अधिक आप जीवन में छोटी चीजों को छोटा रहने दोगे, जीवन में उतनी ही कम व्यवधान होंगे। और ज्यादातर चीजें छोटी हैं।
52- अनुभव एक अच्छा स्कूल है। लेकिन फीस अधिक है।
53- मौत ज़िन्दगी का सबसे बड़ा नुक्सान नहीं है। सबसे बड़ा नुक्सान वो है जो हमारे जिंदा रहते हुए हमारे भीतर मर जाता है।
54- मुस्कान को तभी रोको जब वो किसी को चोट पहुंचा सकती हो। नहीं तो , खिलखिला कर हंसो।
55- औसतन, एक शिशु दिन भर में लगभग 200 बार हँसता है; एक वयस्क केवल 12 बार। शायद वे इतना इसलिए हँस रहे हैं क्योंकि वे हमें देख रहे हैं!
56- हर एक एग्जिट को कहीं और के एंट्रेंस के रूप में देखें ।
57- दुखी रहिये! या खुद को मोटिवेट करिए जो कुछ भी करना है, ये हमेशा आपका चुनाव होगा।
58- अगर प्लान A काम नहीं करता, तो अल्फाबेट में 25 और लेटर्स हैं।
59- आप विलम्ब कर सकते हैं, पर समय नहीं नहीं करेगा।
60- हम शिकायत कर सकते हैं क्योंकि गुलाब की झाड़ियों में कांटें हैं या खुश हो सकते हैं क्योंकि काँटों की झाड़ियों में गुलाब हैं।
61- एक मुस्कुराहट एक एक ऐसा घुमाव है जो सबकुछ सीधा कर देता है।
62- महत्त्वाकांक्षा सफलता तक जाने का रास्ता है। दृढ़ता वो गाड़ी है जिससे आप पहुँचते हैं।
63- स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है। संतोष सबसे बड़ा खजाना है। आत्म-विश्वास सबसे बड़ा मित्र है।
64- कभी-कभी ज़िन्दगी आपके सर पर ईंट से वार करेगी। अपना विश्वास मत खोइए।
65- जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं, वो खुश रहते हैं।
66- जब किसी की उम्मीद एकदम ख़त्म हो जाती है, तब वो सचमुच हर उस चीज की महत्ता समझ पाता है जो उसके पास है।
67- बुरे कल के बारे में सोचकर कभी भी आज एक अच्छा दिन बर्बाद न करें।
68- अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए।
69- किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये।
70- आपका शांत मन आपकी चुनौतियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए शांत रहिये।
71- जीवन में जो कुछ भी होता है अच्छा है– बस उसमे विश्वास रखो।
72- सच हमारे पचाने की क्षमता के अनुसार नहीं बदलता।
73- योजनाएं केवल अच्छे इरादे हैं जब तक की उन्हें तुरंत कड़ी मेहनत में ना बदला जाये।
74- जब दिमाग़ कमजोर होता है, परिस्थितियां समस्या बन जाती हैं। जब दिमाग़ स्थिर होता है, तब परिस्थितियां चुनौती बन जाती हैं। लेकिन जब दिमाग़ मजबूत होता है, तब परिस्थितयां अवसर बन जाती हैं।
75- सफलता हमेशा अकेले में गले लगाती है.! लेकिन असफलता हमेशा आपको सबके सामने तमाचा मारती है। यही जीवन है।
76- न मैदान छोडो, न इंतज़ार करो… बस चलते रहो!
77- गलतियाँ करने में बीताया गया जीवन ना सिर्फ अधिक सम्मानीय है, बल्कि बिना कुछ किये बीताये गए जीवन से अधिक उपयोगी भी है।
78- अपने कार्यों को लेकर बहुत डरपोक और शक्की मत बनिए ये पूरी ज़िन्दगी एक प्रयोग है।
79- मुझे लगता है कि तैयारी और अवसर का मिलन ही भाग्य है।
80- पता है, स्वार्थ को हमेशा क्षमा कर देना चाहिए, क्योंकि उसके उपचार की कोई आशा नहीं होती।
81- साहस : सभी गुणों में सबसे महत्त्वपूर्ण क्योंकि बिना साहस के आप किसी और गुण का निरंतरता के साथ अभ्यास नहीं कर सकते।
82- ख़ुशी को दूसरों की नज़रों से देखना कितना कड़वा है।
83- अच्छे निर्णय लेना अनुभव से आता है और अनुभव बुरे निर्णय लेने से आता है।
84- अवसर अक्सर कड़ी मेहनत के भेष में छिपे होते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें पहचान नहीं पाते।
85- क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।
86- तनाव यह सोचना है कि आपको क्या होना चाहिए। आराम वो है जो आप हैं।
87- एक रचनाशील व्यक्ति कुछ पाने की इच्छा से प्रेरित होता है ना कि औरों को हराने की।
88- विश्वास किया जाना प्रेम किये जाने से बेहतर प्रशंसा है।
89- समय एक दिशा में बढ़ता है, यादें दूसरी दिशा में।
90- शिखर पर पहुँचने से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है कि आप किस तरह चढ़े।
91- जब मैं किसी को आह भरते सुनता हूँ कि, ‘ज़िन्दगी कठिन है,’ तो मेरा हमेशा पूछने का दिल करता है, ‘किसकी तुलना में?’
92- एक संतुलित व्यक्ति वह है जो किसी मुद्दे के दोनों ओर को हंसने योग्य पाता है।
93- पूर्णतया कुशलता और समझदारी का मतलब है– छोटी- छोटी बातों और बहस में न उलझना।
94- खुशी और हंसी के साथ झुर्रियां आने दीजिये।
95- जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
96- अगर तुम सचमुच कुछ करना चाहते हो तो तुम एक तरीका खोज निकालोगे, अगर नहीं तो तुम एक बहाना ढूंढ निकालोगे।
97- दुनिया एक दर्पण की तरह है; आप इस पर क्रोधित होइए और यह आप पर क्रोधित होगी। आप मुस्कुराइए और यह भी मुस्कुराएगी।
98- दरअसल, लोगों का विश्वास पैसे से अधिक मूल्यवान है।
99- आत्मविश्वास महत्त्वपूर्ण है।कभी कभी,जब आप में विश्वास ना भी हो तो भी आपको आत्मविश्वासी दिखना चाहिए।
100- वो कभी वापस नहीं आएगी, यही वो चीज है जो ज़िन्दगी को इतना मधुर बनाती है।
101- अच्छे निर्णय लेना अनुभव से आता है,और अनुभव बुरे निर्णय लेने से आता है।
102- क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।
103- विश्वास किया जाना प्रेम किये जाने से बेहतर प्रशंशा है।
104- अगर दुनिया में सिर्फ ख़ुशी होती तो हम कभी बहादुर होना और धैर्यपूर्वक रहना नहीं सीख पाते।
105- अगर आप तब मुस्कुराते हैं जब आप अकेले हैं, तब आप वास्तव में मुस्कुरा रहे होते हैं।
106- खुशी और हंसी के साथ झुर्रियां आने दीजिये।
107- दुनिया एक दर्पण की तरह है; आप इस पर क्रोधित होइए , और यह आप पर क्रोधित होगी। आप मुस्कुराइए और यह भी मुस्कुराएगी।
108- दरअसल, लोगों का विश्वास पैसे से अधिक मूल्यवान है।
109- आत्मविश्वास महत्त्वपूर्ण है। कभी कभी,जब आप में विश्वास ना भी हो तो भी आपको आत्मविश्वासी दिखना चाहिए।
110- कोई भी परिवर्तन,यहाँ तक की बेहतरी के लिए होने वाला परिवर्तन भी तकलीफ और असुविधाओं के साथ होता है।
111- कभी-कभी आपकी ख़ुशी आपके मुस्कान का कारण होती। लेकिन कभी-कभी आपकी मुस्कान आपके ख़ुशी का स्रोत हो सकती है।
112- जितना अधिक जीवन की प्रशंसा करेंगे और उसका जश्न मनाएंगे , उतना अधिक जीवन में जश्न मनाने को होगा।
113- सम्पन्नता धन के कब्जे में नहीं उसके उपयोग में है।
114- बुद्धिमत्ता बदलाव के अनुरूप ढलने की क्षमता है।
115- यदि आप खुद अपनी कंपनी का आनंद नहीं लेते हो तो और कोई उससे आनंदित कैसे हो सकता है।
116- कभी ये मत पूछो, ” मेरा सच्चा दोस्त कौन है?”पूछो, “क्या मैं किसी का सच्चा दोस्त हूँ?” ये सही प्रश्न है।
117- चिंता करने का मतलब है कि ईश्वर की व्यवस्था पर शक करना।
118- अतीत का अनावश्यक रूप से बोझ न लें। आपके द्वारा पढ़े गए अध्यायों को बंद करते जाएं। बार-बार वापस जाने की जरूरत भी नहीं है।
119- हर बार जब आप क्रोधित होते हैं, तब आप अपनी ही प्रणाली में ज़हर घोलते हैं।
120- दिलेरी डर की गैरमौजूदगी नहीं, बल्कि यह फैसला है कि डर से भी ज़रूरी कुछ है।
121- यदि हमारे अन्दर कोई भी प्रयास करने का साहस नहीं होता तो ज़िन्दगी कैसी होती ?
122- जवानी एक भूल है,मर्दानगी एक संघर्ष है, बुढ़ापा एक अफ़सोस है। ये तीनों जीवन के किसी वय में आ सकते हैं।
123- संघर्ष वो आहार है जिससे बदलाव आता है, और संघर्ष से सबसे अधिक लाभ उठाने का समय तब है जब वो ठीक आपके सामने हो।
124- एक उत्कृष्ट बात जो शेर से सीखी जा सकती है वो ये है कि व्यक्ति जो कुछ भी करना चाहता है उसे पूरे दिल और ज़ोरदार प्रयास के साथ करे।
125- आध्यात्मिक मार्ग पर दो सबसे कठिन परीक्षण हैं– सही समय की प्रतीक्षा करने का धैर्य और जो सामने आये उससे निराश ना होने का साहस।
126- सफलता के लिए आत्म-विश्वास आवश्यक है, और आत्म-विश्वास के लिए तैयारी।
127- अगर हम अपने अनुभव उतने में ही बेच पाते जितना उसे पाने के लिए हमने कीमत चुकाई तो हम सभी करोड़पति होते।
128- मूर्ख दूसरों पर हँसते हैं। बुद्धिमान खुद पर।
129- यदि किसी का स्वभाव अच्छा है तो उसे किसी और गुण की क्या जरूरत है? यदि आदमी के पास प्रसिद्धि है तो भला उसे और किसी श्रृंगार की क्या आवश्यकता है।
130- संभावनाएं कई हैं जब हम एक बार प्रतिक्रिया नहीं क्रिया करना का निश्चय कर लें।
131- अगर हम बदलते नहीं हैं तो हम बढ़ते नहीं हैं। अगर हम बढ़ते नहीं हैं तो वास्तव में हम जीते नहीं हैं।
132- तितली महीने नहीं क्षण गिनती है और उसके पास पर्याप्त समय होता है।
133- जब मोमबत्तियों का दाम केक के दाम से अधिक होने लगता है तो आप समझ जाते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं।
134- मुझे पता है कि अगर भगवान् मुझे किसी अनुभव से गुजार रहे हैं तो मुझे उसकी ज़रुरत है।
135- पानी से सीखो:- नदी शोर मचाती है लेकिन महासागरों की गहराई शांत रहती है।
136- पैसा आपके लिए खुशियाँ नहीं खरीद सकता लेकिन वो दुःख को कुछ सुखद रूप में अनुभव करा सकता है।
137- मैंने पाया है कि ख़ुशी खोने का एक निश्चित तरीका है कि इसे हर कीमत पर चाहा जाये।
138- आप जैक-पौट हिट करने का तबतक नहीं सोच सकते जब तक आप मशीन में कुछ सिक्के नहीं डालते।
139- वे कितने निर्धन हैं जिनके पास धैर्य नहीं है।
140- दीवाने रहिए लेकिन सामान्य लोगों की तरह व्यवहार करिए। अलग होने का खतरा उठाइए, पर बिना ध्यान आकर्षित किये ऐसा करना सीखिए।
141- इंतज़ार मत करिए सही समय कभी नहीं आता।
142- वह जो शांति और चैन से रहना चाहता है उसे हर वो चीज नहीं बोलनी चाहिए जो वो जानता या देखता है।
143- आपके सिर में दिमाग है। आपके जूते में पैर है। आप जिस दिशा में चाहें जा सकते हैं और आप ही वो इंसान हैं जो तय करेगा कि जाना कहाँ है।
144- जब लोगों में दोष होता है, तो उन्हें दोष देना अच्छा लगता है।
145- असली आजादी- जो हम नहीं करना चाहते उसे ना करना ही असली आजादी है!
146- अपने फैसले को लेकर प्रतिबद्ध रहे, लेकिन अपने तरीके को लेकर लचीले रहें।
147- झूठे शब्द सिर्फ खुद में बुरे नहीं होते, बल्कि वो आपकी आत्मा को भी बुराई से संक्रमित कर देते हैं।
148- अच्छे आदमी के साथ बुरा नहीं हो सकता, ना इस जीवन में ना मरने के बाद।
149- बिना अपवित्र हुए दूषित धारा को धारण करने के लिए आपको एक समुद्र होना चाहिए।
150- सहिष्णुता के अभ्यास में, आपका शत्रु ही आपका सबसे अच्छा शिक्षक होता है।
151- लोगों को जागना चाहिए और समझना चाहिए कि ज़िन्दगी आपके लिए इंतज़ार नहीं करती। अगर आपको कुछ चाहिए, तो उठिए और और उसके पीछे भागिए।
152- जिस नज़र से आप इस दुनिया को देखेंगे, ये दुनिया आपको वैसी ही दिखेगी।
153- जो आप नहीं हैं उसके लिए प्यार किये जाने से अच्छा आप जो हैं उसके लिए नफ़रत किया जाना है।
154- सबसे खतरनाक जहर उपलब्धि की भावना है। इसका मारक है हर शाम सोचना कि कल क्या बेहतर किया जा सकता है।
155- बुद्धिमान लोग जितने अवसर मिलते हैं उससे ज्यादा अवसर बनाते हैं।
156- कभी-कभी जो सबसे प्रोडक्टिव चीज आप कर सकते हैं वो है रिलैक्स करना।
157- खुद को ऐसा कुछ भी करने का हकदार मत समझिये जिसके लिए आपने पसीना नहीं बहाया और संघर्ष नहीं किया।
158- शोर भरी दुनिया में, संतुष्टि के शांत क्षणों का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है।
159- इंसान अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वो जैसा सोचता है वैसा बन जाता है!
160- ये मेरे लाइफ की फिलॉस्फी रही है कि निडरता के साथ सामना करने पर कठिनाइयाँ गायब हो जाती हैं॥
161- एक क्रोधित व्यक्ति अपना मुंह खोल लेता है और आँख बंद कर लेता है।
162- सभी चीजों के साथ धैर्यपूर्वक रहिये , पर सबसे पहले खुद के साथ।
163- सफलता के सूत्र में सबसे महत्वपूर्ण एकल घटक यह जानना है कि लोगों के साथ मिलजुल कर कैसे काम किया जाता है।
164- उनके लिए हमेशा फूल मौजूद होते हैं जो फूल देखना चाहते हैं।
165- कठिन परिश्रम झुर्रियों को मन और आत्मा से बाहर रखता है।
166- सिवाय आपके कोई भी आपको चैन नहीं दे सकता।
167- अगर आप एक जोखिम उठाने वाले व्यक्ति नहीं हैं तो आपको बिजनेस से बाहर निकल जाना चाहिए।
168- शिक्षा अपने क्रोध या अपने आत्म विश्वास को खोये बिना लगभग कुछ भी सुनने की क्षमता है।
169- जो चाहा वो मिल जाना सफलता है। जो मिला उसको चाहना प्रसन्नता है।
170- निष्क्रियता संदेह और भय को जन्म देती है।कार्रवाई विश्वास और साहस को।
171- जब आप आदतन शिकायत करते रहते हैं, तो आप जीते- जागते कष्ट आकर्षित करने वाले चुम्बक बन जाते हैं।
172- वह जो शांति और चैन से रहना चाहता है उसे हर वो चीज नहीं बोलनी चाहिए जो वो जानता या देखता है।
173- दरअसल, लोगों का विश्वास पैसे से अधिक मूल्यवान है।
174- प्रेम हमारी सच्ची नियति है। हम अकेले खुद से जीवन का अर्थ नहीं खोज पाते हैं – एक दूसरे के साथ हम इसे जान पाते हैं।
175- समय सबसे बुद्धिमान सलाहकार है।
176- आपके जीवन की प्रसन्नता आपके विचारों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
177- बिना दिल को शिक्षित किये दिमाग को शिक्षित करना कोई शिक्षा नहीं है।
178 - आपको आपके साथ सही लोग चाहिए होते हैं, सबसे अच्छे लोग नहीं।
179- वो गेम मत खेलिए जो आपको समझ ना आये, तब भी जब आप और लोगों को उससे ढेर सारे पैसे बनाते देखें।
180- आत्मविश्वास बात-चीत में बुद्धि से अधिक सहायक होता है।
181- सबसे अच्छे, सबसे दोस्ताने और सबसे सरल संबंधों में खुशामदी या प्रशंसा ज़रूरी है, ठीक वैसे ही जैसे पहियों के घूमते रहने के लिए ग्रीस ज़रूरी है।
182- हर बार जब आप क्रोधित होते हैं, तब आप अपनी ही प्रणाली में ज़हर घोलते हैं।
183- थोड़ी सी और दृढ़ता, थोडा सा और प्रयास, और जो एक निराशाजनक असफलता दिख रही थी वह एक शानदार सफलता में बदल सकती है।
184- प्रसन्नता कोई पहले से निर्मित वस्तु नहीं है। वो आपके कर्मो से आती है।
185- आयु सोचती है, जवानी करती है।
186- विश्वास वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में भी प्रकश किया जा सकता है।
187- निष्क्रियता संदेह और भय को जन्म देती है। कार्रवाई विश्वास और साहस को।
188- एक ईमानदार आदमी हमेशा एक बच्चा होता है।
189- अगर कोई आज पेड़ की छाव में बैठा है तो इस वज़ह से कि किसी ने बहुत समय पहले ये पेड़ लगाया होगा।
190- अपने पसीने का आनंद उठाइए क्योंकि कठिन परिश्रम सफलता की गारंटी नहीं देता पर उसके बिना कोई चांस ही नहीं है।
191- वो बेस्ट हैं जो मुसीबत में मुस्कुरा सकें , जो संकट में शक्ति एकत्रित कर सकें और जो आत्मचिंतन से साहसी बन सकें।
192- कुछ कर गुजरने के लिए आपको काफी प्रेरित होना होगा। अन्यथा, आप बस खुद को दुखी कर लेंगे।
193- कथनी और करनी में समानता होनी चाहिए।अगर कोई कहता कुछ है और करता कुछ है, तो आप उसका कैसे यकीन करेंगे।
194- सफलता का मिलना तो तय है… हमें तो सिर्फ अपनी संघर्ष करने की क्षमता बढ़ानी है।
195- धैर्य, दृढ़ता, और पसीना सफलता के लिए एक अपराजेय मिश्रण हैं।
196- जब भी हंस सको हंसो, यह एक सस्ती दवा है।
197- तनाव यह सोचना है कि आपको क्या होना चाहिए। आराम वह है जो आप हैं।
198- लाइफ उतनी सिरियस नहीं है जितना माइंड इसे बना देता है।
199- लगभग हर एक चीज फिर से काम करने लगेगी अगर आप उसे कुछ मिनट्स के लिए अनप्लग कर दें… आप खुद को भी।
200- कुछ ना करने, बस यूँही चलते रहने, उन सभी चीजों को ध्यान से सुनने जिन्हें आप सुन नहीं सकते और चिंता ना करने के महत्व को कम ना आंकें।
201- उस दुनिया में जो आपको लगातार कुछ और बनाना चाहती है, वही बने रहना जो आप हैं, सबसे बड़ी उपलब्धि है।
202- एक क्षण के लिए भी यह मत सोचो की तुम कमजोर हो, हम सभी के भीतर आंतरिक शक्ति का भण्डार छिपा है।
203- सबसे जरूरी चीज जो मैंने सीखी है वो है हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा करना।
204- यदि अवसर का झरोखा दिखे तो उसपे पर्दा मत डालिए।
205- थोड़ा कम सोचो, थोड़ा अधिक जियो।
206- लाइफ 10 फ़ीसदी है कि मेरे साथ क्या हुआ और 90 फ़ीसदी है कि मैंने उस पर कैसे रियेक्ट किया।
207- आपकी मुस्कान आपके चेहरे पर भगवान् के हस्ताक्षर हैं, उसे अपने आंसुओं से धुलने या क्रोध से मिटने ना दें।
208- दुनिया एक दर्पण की तरह है; आप इस पर क्रोधित होइए और यह आप पर क्रोधित होगी।आप मुस्कुराइए और यह भी मुस्कुराएगी।
209- सफलता के साथ बस एक ही समस्या है वो असफलता से कैसे निपटा जाये नहीं सिखाती।
210- औसतन, एक शिशु दिन भर में लगभग 200 बार हँसता है; एक वयस्क केवल 12 बार. शायद वे इतना इसलिए हँस रहे हैं क्योंकि वे हमें देख रहे हैं।
211- झूठ से आराम पाने के बजाये सच से आहत होना बेहतर है।
212- हमेशा याद रखिये जितना आप यकीन करते हैं आप उससे अधिक बहादुर हैं, जितना दीखते हैं उससे अधिक शक्तिशाली हैं, जितना सोचते हैं उससे अधिक बुद्धिमान हैं, और जितनी आपने कल्पना की है उसका दोगुना खूबसूरत हैं।
213- जब हमारे पास वो ना हो जो हम पसंद करते हैं, तो हमें वो पसंद करना चाहिए जो हमारे पास है।
214- सर्वश्रेष्ठ होने के लिए अनंत प्रयास करना ही कर्त्तव्य है ; ये अपने आप में ही इनाम है। बाकी सब भगवान के हाथ में है।
215- अगर आपके जीवन मे कोई बड़ी समस्या है, तो इसका मतलब सिर्फ यही हैं कि आप अब तक छोटे हैं।
216- सच्चा योद्धा डर के नाग को पालतू बना सकता है।
217- चालाकी बुद्धिमानी नहीं है।
218- हमारे बारे में मजाकिया बात यह है कि हम खुद को बहुत गंभीरता से लेते हैं।
219- किसी व्यक्ति के लिए स्वयं पर विजय पाना सभी जीतों में सबसे पहली और महान है।
220 - इतिहास में कभी भी आसानी से जीवन जीने वाले किसी आदमी ने याद रखने लायक नाम नहीं छोड़ा है।
221- क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है?
222- उत्कृष्टता एक सतत प्रक्रिया है कोई दुर्घटना नहीं।
223- लाइफ दुखद होगी अगर ये अजीब ना हो।
224- शब्दों में दयालुता आत्मविश्वास पैदा करती है।सोच में दयालुता गूढ़ता लाती है।देने में दयालुता प्रेम पैदा करती है।
225- महान चीजें हमेशा सरल और विनम्र होती हैं।
226- हर नया दिन जीवन में बदलाव, लाने का बेहतरीन अवसर है ।
227- इंसान अधिक काम करने से नहीं टूटता,बल्कि चिंता और असंयम से टूटता है।
228- एक मात्र चीज जो खराब भाग्य पर काबू पा लेती है।वो है कठोर परिश्रम ।
229- एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति अदृश्य को देख लेता है,अमूर्त को महसूस करता है, और असंभव को पा लेता है।
230- केवल एक ही समय है जो ज़रूरी है और वो है— अब।
231- आदमी की पहचान इससे होती है कि वो शक्ति के साथ क्या करता है।
232- हमें सीमित निराशा को स्वीकार करना चाहिए। लेकिन असीमित आशा को नहीं छोड़ना चाहिए।
233- गलतीयां हमेशा क्षम्य होती हैं यदि व्यक्ति में उन्हें स्वीकार करने का साहस हो।
234- कठिन परिश्रम झुर्रियों को मन और आत्मा से बाहर रखता है।
235- एक आशावादी भूलने के लिए हँसता है; एक निराशावादी हँसना भूल जाता है।बिना भूले जी पाना बहुत मुश्किल है।
236- तीन शब्दों में मैंने ज़िन्दगी में जो कुछ भी सीखा है उसका सार दे सकता हूँ - ज़िन्दगी चलती जाएगी।
237- भविष्य का अनुमान लगाने का सबसे सही तरीका है उसे बनाना।
238- बहुत से लोग रास्तों पे तब तक आगे नहीं बढ़ते जब तक की सारी लाइटें ग्रीन ना हो जाएं। इसीलिए वे कहीं नहीं जा पाते।
239- कभी-कभी आप जीतते हैं, कभी-कभी आप सीखते हैं।
240- इंसान जितना अधिक सुरक्षा चाहता है, उतना ही वो अपने जीवन पर से नियंत्रण खो देता है।
241- धैर्य और मेहनत से वह सभी चीजें मिल जाती हैं। जो ताकत और जल्दबाज़ी से नही मिलती हैं।
242- जीवन मे यदि कोई तुम पर हँसता है या मजाक उड़ाता है तो कभी विचलित ना हो ,संभव है वो अनजाने मे आपका भला ही कर रहा हो। क्योंकि दुनिया ने जिस जिस पर हंसा है, उसी ने इतिहास रचा है।