Best Ladies Jeans Brands In India: ये हैं भारत के टॉप लेडीज जीन्स ब्रांड्स, इस वजह से बने सबकी पसंद

Best Ladies Jeans Brands In India: आरामदायक पोशाकों में से एक जीन्स हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रही है। आइये जानते हैं कि इस समय किस ब्रांड की जींस सबसे बेस्ट है।

Update: 2023-04-16 11:28 GMT
Best Ladies Jeans Brands In India (Image Credit-Social Media)

Best Ladies Jeans Brands In India: आरामदायक पोशाकों में से एक जीन्स हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रही है। लेडीज इसे हर ओकेशन पर पहनतीं नज़र आ जातीं हैं। एक सिंपल से टॉप या टी-शर्ट के साथ जहाँ आप इसे कशुअल लुक दे सकते हैं वैसे ही अगर कोई पार्टी वियर टॉप के साथ ये आपको पार्टी रेडी भी बना देती है। जीन्स को आप हर तरह से टीम अप करके पहन सकते हैं। आज के समय की शायद ऐसी कम ही लड़कियां होंगी जिनकी वॉर्डरोब में आपको जीन्स न मिले। वहीँ आइये जानते हैं कि इस समय किस ब्रांड की जींस सबसे बेस्ट है।

टॉप जींस ब्रांड्स

जींस भले ही एक रफ़ कपड़े से बनी एक बेहतरीन ऑउटफिट हो लेकिन ये इस समय कई तरह के पैटर्न्स में मिलती है। समय के साथ साथ जींस ने अपने कई रूप बदले कभी फीटेड तो कभी स्किन टाइट वहीँ कभी बेलबोटम तो कभी पैरलल जींस को हर रूप में सभी ने पसंद किया है। आज हम आपके लिए जींस के टॉप 5 ऐसे ब्रांड्स लेकर आये हैं जो आपको आरामदायक और स्टाइलिश दोनों तरह से आपको एक परफेक्ट लुक देगी। लेकिन उससे पहले हम आपको जींस का इतिहास बता दें।

जींस का इतिहास

द्वितीय विश्व युद्ध से पांच साल पहले 1934 तक, विशेष रूप से लड़कियों के लिए डिज़ाइन की गई जींस की पहली जोड़ी, लेडी लेवी, पेश की गई थी। रिकॉर्ड पर सबसे पुरानी लड़कियों की जीन्स परिधान 1850 के दशक की एक जैकेट है, जो कैलिफोर्निया गोल्ड रश के समय की है। उन लड़कियों ने पहले कभी लेडीज जींस नहीं पहनी थी, लेकिन इसकी विशेषताओं और लॉन्ग लास्टिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए इन्हे काफी पसंद किया जाने लगा। और धीरे धीरे जींस हर लड़की की पसंद बन गयी।

आइये जानते हैं इंडिया में जींस की कौन से बेस्ट ब्रांड्स हैं जिन्हे हम टॉप 5 लिस्ट में रख सकते हैं।

1. स्पाइकर (Spykar)

स्पाइकर भारत में सबसे लोकप्रिय और तेजी से विस्तार करने वाले डेनिम फैशन लेबल में से एक है। कंपनी की स्थापना 1992 में भारत में जन्मे उद्यमी प्रसाद पबरेकर ने की थी। पेपे जीन्स, लेवी और रैंगलर जैसे वर्ल्ड फेम ब्रांड्स के साथ कॉम्पिटिशन करते समय, इस ब्रांड ने आगे बढ़ना शुरू किया। स्पाईकर के उत्पाद अब पूरे भारत में विभिन्न प्रकार के आउटलेट्स और दुकानों से खरीदे जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ट्रेंडी परिधान, जूते और परफ्यूम भी बना रही है। महिलाओं की ट्रेंडी जीन्स स्पाईकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर $12.50 से लेकर 37.53 डॉलर तक हैं।

2. रैंगलर (Wrangler)

रैंगलर भारत की सबसे पॉपुलर लेडीज जींस प्रोडक्शन में से एक है। 1904 में कंपनी की स्थापना हडसन ओवरऑल कंपनी के रूप में की गई थी। ऑनलाइन सेल्लिंग में Myntra लेडीज के लिए $16.78 और $41.64 के बीच रैंगलर जींस बेचती है। रैंगलर लेडीज जींस में कई तरह के ऑप्शंस लेकर आती रही है जो महिलाओं को खूब पसंद आते हैं।


3 . एलन सोली ( Allen Solly)

एलन सोली को व्यापक रूप से भारतीय बाजार में सबसे बड़े डेनिम ब्रांड के रूप में जाना जाता है। जींस के अलावा, ये कई तरह के ऑउटफिट और सहायक उपकरण बनाने के लिए प्रसिद्ध है। ये 1993 से भारत में काम कर रहा है और तब से इसने भारतीय महिलाओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। साथ ही ये ब्रांड रोजमर्रा के पहनने और औपचारिक अवसरों दोनों के लिए उपयुक्त कपड़ों का प्रोडक्शन करता है। इसके अतिरिक्त, एलन सोली के पास टीनेजर गर्ल्स के लिए एक लम्बी चौड़ी रेंज उपलब्ध है।

4 . मैंगो (Mango)

आजकल भारतीय महिलाओं को डेनिम लेबल मैंगो बहुत पसंद है। ये एक विशेष प्रकार के बैगी डेनिम बॉटम्स के लिए मौजूदा प्रचलन के कारण है। कंपनी की शुरुआत भले ही स्पेन में हुई हो, लेकिन अब इसे दुनिया भर में व्यापक मान्यता प्राप्त है। इसने भारतीय महिलाओं के बीच भी अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इसके अलावा, मैंगो में महिलाओं के लिए सबसे फैशनेबल जीन्स हैं, जिसमें ट्रेंडी स्टाइल का एक विशाल चयन शामिल है।

5 . पेपे जीन्स (Pepe Jeans)

इस डेनिम कंपनी को लंदन में 1973 में तीन भाइयों द्वारा लॉन्च किया गया था, जिन्होंने ट्रेंडी पोर्टोबेलो रोड मार्केट में एक स्टैंड शेयर किया था। जीन को पूरी दुनिया में लोग पसंद करते हैं वहीँ महिलाओं के लिए इस कंपनी में ढेरों वैराइटी मौजूद है।

Tags:    

Similar News