Morning Routine Tips: सुबह की ये अच्छी आदतें आपको दिनभर रखेंगी फिट और Positive

Morning Routine Tips: दरअसल कई बार ऐसा होता है कि नींद पूरी होने के बाद भी मॉर्निंग से ही हमें आलस जैसा फील होने लगता है। इसके अलावा निगेटिव विचार भी मन में आने लगते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-15 05:06 GMT

Morning Routine Tips (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Morning Routine Tips: दरअसल कई बार ऐसा होता है कि नींद पूरी होने के बाद भी मॉर्निंग से ही हमें आलस जैसा फील होने लगता है। इसके अलावा निगेटिव विचार भी मन में आने लगते हैं। जिसका असर हमारे सेहत के साथ साथ हमारे डेली रूटीन पर भी पड़ता है। बहुत से लोग सुबह जल्दी उठकर अपने पूरे दिन की प्लानिंग करते हैं वहीं बहुत से लोग देर तक सोना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप दिन की शुरुआत अच्छी आदतों के साथ करें तो पूरे दिन पॉजिटिव फील करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सुबह की कुछ अच्छी आदतें जो आपको दिनभर रखेंगी फिट और Positive: 

बेड ठीक करना

सुबह सबसे पहले उठने के बाद अपना बिस्तर जरूर ठीक करें। इससे माहौल में सकारत्मकता बनी रहती है। सुबह के समय ऐसा करने से आप काफी अच्छी महसूस करेंगे। इससे आपको सभी काम सही तरीके और समय पर करने की प्रेरणा मिलेगी। इसलिए सुबह सुबह उठते ही बेड ठीक करें।

मेडिटेशन करें

सुबह उठकर मेडिटेशन करने से सेहत को काफी फायदा पहुंचता है। दरअसल सुबह उठते ही हम अपना बहुत सा समय सोशल मीडिया पर बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में आप सुबह उठकर ऐसा करने की बजाए मेडिटेशन कर सकते हैं। ये आपके मन को शांत रखने में मदद करता है। हर दिन कम से कम कुछ मिनट मेडिटेशन जरूर करें। ये तनाव और चिंता के स्तर को कम करते हुए मूड को बेहतर बनाता है। जिससे आप पूरे दिनभर पॉजिटिव महसूस करेंगे।

एक्सरसाइज भी जरूरी

एक हेल्दी सेहत पाने के लिए मेडिटेशन के साथ साथ एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी होता है। सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से आप अपनी बॉडी को तो फिट रखते ही हैं साथ में एक्सरसाइज करने से आपको पॉजिटिव भी फील करते हैं। दरअसल इससे आपकी बॉडी के साथ साथ आपकी माइंड भी फिट रहती है। इसलिए खुद को पूरे दिन पॉजिटिव रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

खूब पानी पिएं 

सुबह उठने के बाद एक गिलास पानी जरूर पिएं। रोजाना खाली पेट पानी पीना बहुती ही फायदेमंद होता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। साथ ही ये पेट संबंधित कई समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करते हैं। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। दरअसल दिन भर में 2 से 3 लीटर पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। पॉजिटिव और फिट रहने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलता है। 

सूरज की रोशनी में बैठना

सुबह उठकर सूरज की रोशनी में बैठना काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके पास समय नहीं हैं, आप अपने काम में बहुत व्यस्त रहते हैं तो आप एक्सरसाइज के लिए छत या पार्क को चुन सकते हैं। इससे आपका एक्सरसाइज भी हो जाएगा और आपको सूरज की रोशनी में रहने का मौका भी मिल जाएगा। दरअसल सूरज की रोशनी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही यह आपको पूरे दिन पॉजिटिव और फिट रखने में मदद भी करती है।


Tags:    

Similar News