Motivational Thoughts & Quotes: जीवन के प्रति हो चुके हैं उदास, तो जरूर पढ़ें ये प्रेरणादायक विचार, बनेंगे सकारात्मक

Best Motivational Quotes: जीवन में कभी न कभी हर किसी को मोटिवेशन की जरुरत तो जरुर पड़ती है। ऐसे में आप इन कोट्स को जरूर पढ़ें, जो आपको जीवन का सच बताएंगे और जीने का सही ढंग सिखाएंगे।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-04 12:49 IST

Motivational Thoughts & Quotes (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Motivational Quotes In Hindi: ऐसा हर किसी के साथ कभी न कभी तो होता ही है कि जिंदगी में सबकुछ ठहरा सा लगने लग जाता है। किसी भी समस्या का हल ढूंढने में मुश्किल आने लगती है। ऐसा लगने लगता है कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है। ऐसे समय में आपको मोटिवेशन की जरुरत होती है, जो आपको फिर से जीवन के प्रति पॉजिटिव नजरिया दिखाए और सही मार्ग पर अग्रसर करे। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) लेकर आए हैं, जो आपको जीवन की सत्यता समझाएंगे और जीने का सही ढंग बताएंगे।

प्रेरणादायक विचार (Prernadayak Vichar)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- इतिहास कहता है कल सुख था विज्ञान कहता है कल सुख होगा। लेकिन धर्म कहता है अगर मन सच्चा और दिल अच्छा है तो हर दिन सुख है।

2- जहाँ कोशिशों का कद बड़ा होता हैं वहाँ नसीबों को भी झुकना पड़ता हैं।

3- मुस्कुरा कर देखने और देख कर मुस्कुराने मे बड़ा फर्क है नतीजे बदल जाते हैं और कभी कभी रिश्ते भी अच्छे सभी होते हैं।

4- बस पहचान बुरे वक़्त में होती है जिसको जो कहना है कहने दो। अपना क्या जाता है। ये वक्त वक्त की बात है और वक्त सबका आता है।

5- सब कुछ खोना पड़े तो खो देना। परन्तु ईश्वर एवं गुरु के प्रति श्रद्धा कभी मत खोना। क्योंकि इस जीवन में एक मात्र वही सच्चा सहारा है।

6- दूसरों की आलोचना से बचने का मार्ग है उनकी बातों का सही समय पर सभ्यता से उत्तर दिया जाए।

7- परिवार में सबके विचार एक हों यह जरुरी नहीं है। लेकिन सभी की एक ही विचार पर सहमति हो जरुरी है।

8- मुझ में लाख बुराईयां है। लेकिन एक खूबी भी है। मैंने कभी भी कोई रिश्ता मतलब के लिए नहीं रखा।

9- समय, विश्वास और सबंध इन तीनों पर कीमत का लेबल नहीं लगा होता है। लेकिन जब हम इन्हें खो देते हैं तब इनकी कीमत का अहसास होता है।

10- यदि हम अभी भी उस व्यक्ति को ढूंढ रहे हैं जो हमारी जिंदगी बदल सकता है तो हमें एक बार आईने में देखना चाहिए। क्योंकि खुद से ज्यादा हमें और कोई नहीं बदल सकता।

11- जीभ और शब्द, ये दो अनमोल तोहफ़े सब को मिले हैं। किसी ने इससे सुकून कमाया, किसी ने सब कुछ गँवाया।

12- पहले रिश्तों का दूसरा नाम प्यार था। आज रिश्तों का दूसरा नाम पैसा है। पैसा है तो प्यार है और पैसा है तो रिश्ता है।

13- सत्य वही सुन्दर है जो सबके लिये कल्याण कारी है। और सत्य वस्तुतः कल्याण का विरोधी होता ही नहीं। जिस सत्य में अकल्याण छिपा रहता है, वह सत्य ही नहीं है।

14- मनुष्य जीवन की व्यर्थता अभी तो इतनी कष्टदायक नहीं मालूम होती, परन्तु जब मनुष्य देह नष्ट हो जायगा, और उद्देश्य की सिद्धि नहीं होगी, तब जीव को जो पश्चाताप होगा, उसकी कल्पना से ही कलेजा काँप उठता है। इसलिये जिस क्षण यह बात मालूम हो जाय, उसी क्षण से शेष जीवन को भगवान के भजन-सेवन में ही लगा देना चाहिये।

15- कोई भले कितना भी संसार में डूब जाये। एक दिन सबको अपने मूल आत्मिक स्वरूप की ओर लौटना ही पड़ता है, क्योंकि वास्तविक सुख, शांति और तृप्ति केवल इसी स्वरूप में है।

16- शुभ करम में न देरी करो। सासों का भरोसा नहीं। जिन्दगी को सफल करो। माना भग्वान को मानते हो मगर खुदसे पूछो क्या भगवान की मानते धरती आकाश को जानते हो। अगर यह तो देखो कि खुद को हो जानते।

17- सज्जन लोग दूसरों की भलाई के लिए दुःख सहन करते हैं। और खोटे पुरुष दूसरों की बुराई के निमित दुःख सहते हैं। दुष्ट पुरुष बिना मतलब ही दूसरों की बुराई करते हैं या परेशान करते हैं। जैसे साँप काट लेता है तो उसको कुछ लाभ नहीं होता, पर दूसरों के प्राण चले जाते हैं। चूहा बहुमूल्य कपड़ों को काट देता है, दूसरों का नुकसान हो जाता है परन्तु उसको कुछ लाभ नहीं होता।

18- कहते हैं, जैसे बर्फ के ओले खेती का नाश करके खुद भी नष्ट हो जाते हैं। ऐसे ही दुष्ट आदमी दूसरों की सम्पदा का नाश करके खुद भी नष्ट हो जाते हैं।

19- किसी को रुला कर कोई हंस नहीं पाया। यह विधि का विधान है , जिसे आज तक कोई समझ नहीं पाया है।

20- हम कभी भी दुनिया को खुश नहीं रख सकते, लेकिन हम स्वयं खुश रहेंगे , तो हमारी दुनिया जरूर खुशहो जाएगी।

21- आप बस अपने आप से मत हारना फिर आपको कोई हरा नहीं सकता है।

22- होती है गलतियां हर एक से मगर, कुछ जानते नहीं और कुछ मानते नहीं।

23- जिस प्रकार सर्प अपनी जीर्ण-शीर्ण हो चुकी त्वचा को शरीर से उतार फेंकता है, उसी प्रकार जो व्यक्ति अपने सिर पर चढ़े क्रोध को क्षमा-भाव के साथ छोड़ देता है, वही वास्तव में मनुष्य है, यानी गुणों का धनी व्यक्ति है।

24- परमात्मा को तो सब याद करते हैं पर सर्व प्राप्ति उन्हीं की ही होती है जो अपने को शरीर नहीं आत्मा समझते हैं।

25- समस्या पहाड़ों की तरह होती है और समाधान पानी की तरह होता है, जो समस्या मानता है, वो वहीं ठहर जाता है और जो समाधान जानता है, वो आगे निकल जाता है।

26- दुनिया में दान जैसी कोई सम्पत्ति नहीं, लालच जैसा कोई रोग नहीं, अच्छे स्वभाव जैसा कोई आभूषण नहीं और संतोष जैसा कोई सुख नहीं।

27- किसी रिश्ते में निखार, सिर्फ अच्छे समय में हाथ मिलाने से नहीं आता बल्कि नाज़ुक समय में हाथ थामने से आता है।

Tags:    

Similar News