Bhagavad Gita Quotes: श्री कृष्ण कहते हैं कि कर्म करने में तेरा अधिकार है उसके फलों के विषय में मत सोच

Bhagavad Gita Quotes: श्रीमद भगवद गीता में श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को जीवन का सार बताया गया है आइये जानते हैं गीता में वर्णित ये ज्ञान की बातें।

Update: 2024-05-31 00:30 GMT

Bhagavad Gita Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagavad Gita Quotes: भगवद गीता में अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण के बीच का संवाद है। जिस समय अर्जुन एक ही परिवार के परस्पर विरोधी पक्षों के बीच एक महान युद्ध के कगार पर खड़े थे और सैकड़ों लोगों की हत्या के न्याय के बारे में भ्रांतियों को सोचकर अर्जुन अभिभूत हो रहे थे। वो सारथी के रूप में श्री कृष्ण के समक्ष अपनी संशय, अपराधबोध और प्रश्न व्यक्त करते हैं। उस समय श्री कृष्ण उन्हें ज्ञान और जीवन की बातें समझाते हैं इसी को भगवद गीता में वर्णित किया गया है। आइये जानते हैं भगवद गीता के कुछ कोट्स।

भगवद गीता कोट्स (Bhagavad Gita Quotes)

सिर्फ अपनी नही बल्कि दूसरों की गलतियों से भी सीखो,

क्योंकि लक्ष्य बड़ा है और समय कम

जो चीज़े तुम्हें रुलाती है वही तुम्हारा मोह है।

जो कोई भी जिस किसी भी देवता की पूजा विश्वास के साथ करने की इच्छा रखता है,

मैं उसका विश्वास उसी देवता में दृढ कर देता हूँ।

जब परिवार के सदस्य अप्रिय लगने लगे और पराये अपने लगने लगे,

तो समझ लीजिए विनाश का समय आरंभ हो गया है।

मनुष्य की मानवता उसी वक़्त नष्ट हो जाती है,

जब उसे दूसरों के दुःख पर हँसी आने लगती है।

जब तक आपकी सोच और विचार अच्छे नहीं हो जाते,

तब तक आपके अच्छे दिन नहीं आते।

गुरु के पास जाकर, विनीत और सेवा भाव से,

जिज्ञासा करने से गुरु दिव्य ज्ञान प्राप्त करते है,

जिससे सारी भौतिक समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं।

कर्म करने में तेरा अधिकार है उसके फलों के विषय में मत सोच,

इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो और कर्म न करने के विषय में भी तू आग्रह न कर।

जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर,

अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।

जो इंसान सभी इच्छाएँ त्याग देता है ,उसे शान्ति की प्राप्त होती है।

प्रत्येक बुद्धिमान व्यक्ति को क्रोध और लोभ त्याग देना चाहिए क्योंकि इससे आत्मा का पतन होता है।

जो आपका है वो आपको मिलकर ही रहेंगा, फिर चाहे उसे छीनने के लिए पूरी कायनात एक हो जाए।

हमेशा याद रखना, बेहतरीन दिनों के लिए बुरे दिनों से लड़ना पड़ता हैं।

प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत आपके अपने विचार है, इसलिए बड़ा सोचे और खुद को जितने के लिए हमेशा प्रेरित करें।  

Tags:    

Similar News