Bhagavat Gita Quotes: श्री कृष्ण कहते हैं धरती पर जिस तरह मौसम में बदलाव आता हैं, उसी तरह जीवन में भी सुख- दुःख आता जाता रहता हैं

Bhagavat Gita Quotes: भगवत गीता में श्री कृष्ण ने अर्जुन को कई ज्ञान की बातें बताईं हैं जो मनुष्य के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और जो उन्हें सफलता के मार्ग पर अग्रसर करने में मदद कर सकतीं हैं।

Update: 2024-06-18 03:26 GMT

Bhagavat Gita Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagavat Gita Quotes: भागवत गीता आत्मा का गीत है, इसमें भगवान कृष्ण का सीधा संदेश है। गीता विश्व के सबसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में से एक है। जिसमे मनुष्य को जीवन के सत्य के बारे में ज्ञान की बातें बताई गईं हैं। कहते हैं जो व्यक्ति गीता में कही बातों को अपने जीवन में अपना लेता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइये एक नज़र डालते हैं भागवत गीता कोट्स पर।

भागवत गीता कोट्स (Bhagavat Gita Quotes in Hindi)

  • जो व्यवहार आपको दूसरों से अपने लिए पसंद ना हो, ऐसा व्यवहार दूसरों के साथ भी ना करें।
  • मानव कल्याण ही भगवद गीता का प्रमुख उद्देश्य है,इसलिए मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करते समय,मानव कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए।
  • धरती पर जिस तरह मौसम में बदलाव आता हैं, उसी तरह जीवन में भी सुख- दुःख आता जाता रहता हैं।
  • सही कर्म वह नहीं है जिसके परिणाम हमेशा सही हो बल्कि सही कर्म वह है, जिसका उद्देश्य कभी भी गलत ना हो।
  • जो होने वाला हैं वो होकर ही रहता है, और जो नहीं होने वाला वह कभी नहीं होता,जो ऐसा मानते हैं, उन्हें चिंता कभी नहीं सताती हैं।
  • हे पार्थ, तुम फल की चिंता मत करो, अपना जरुरी कर्म करते रहो,में फल जरूर दुंगा।
  • तुम्हारे साथ जो हुआ वह अच्छा हुआ, जो हो रहा है वो भी अच्छा है और जो होगा वो भी अच्छा होगा।
  • जीवन का आनंद ना तो भूतकाल में है और ना भविष्यकाल में,बल्कि जीवन तो बस वर्तमान को जीने में है।
  • मन की शांति से बढ़कर इस संसार में कोई भी संपत्ति नहीं है।
  • जो व्यक्ति मन को नियंत्रित नहीं करते, उनके लिए मन शत्रु के समान कार्य करता हैं।
  • जो लोग बुद्धि को छोड़कर भावनाओं में बह जाते हैं,उन्हें हर कोई मुर्ख बना सकता हैं।
  • सदैव संदेह करने वाले व्यक्ति के लिए प्रसन्नता ना इस लोक में है ना ही कहीं और।
  • जब इंसान अपने काम में आनंद खोज लेता हैं, तब वे पूर्णता प्राप्त कर लेता हैं।
  • इंसान हमेशा अपने भाग्य को कोसता है यह जानते हुए भी कि भाग्य से भी ऊंचा उसका कर्म है जिसके स्वयं के हाथों में है।
  • इस दुनिया में कोई भी पूरी तरह से सही नहीं है इसलिए लोगों की अच्छाइयों को देखकर उनके साथ अच्छे रिश्ते बनाए।
  • जब हमारा मन कमजोर होता हैं, तब परिस्थितियां समस्या बन जाती हैं और जब हमारा मन कठोर होता है तब परिस्थितियां चुनौती बन जाती हैं। जब हमारा मन मजबूत होता हैं, तब परिस्थितियां अवसर बन जाती हैं।
  • अगर आप अपनी गलतियों से कुछ सीखते हो, तो गलतियां सीढ़ियाँ बनती हैं और अगर नहीं सीखते हैं, तो गलतियां सागर हैं, फैसला आपका है चढ़ना है या डूबना है।
  • जो जितना शांत होता है, वो उतनी ही गहराई से अपनी बुद्धि का प्रयोग कर सकता हैं।
  • निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को न छोड़े, क्योंकि लक्ष्य मिलते ही निंदा करनेवालों की राय बदल जाती हैं।
  • सबसे समझदार इंसान वही हैं, जो सफलता मिलने पर अहंकार में नहीं आता और असफलता में गम में नहीं डूब जाता हैं।
  • नकारात्मक विचारों का आना तय है लेकिन यह आप पर निर्भर करता हैं, की आप उन्हें महत्व देते हैं या फिर अपने सकारात्मक विचारों पर ही ध्यान लगाए रहते हैं।
Tags:    

Similar News