Bhagwat Geeta Quotes: श्री कृष्ण कहते हैं अगर साफ नियत से मांगा जाए तो ईश्वर नसीब से बढक़र देता है

Bhagwat Geeta Quotes: भगवद गीता में मनुष्य के लिए कई सारी ज्ञान की बातें बताई गईं हैं आइये एक नज़र डालते हैं भगवत गीता कोट्स पर।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-02 00:30 GMT

Bhagwat Geeta Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagwat Geeta Quotes: भगवद गीता में अर्जुन और भगवान कृष्ण के बीच की बातचीत का वर्णन है। अर्जुन एक ही परिवार के परस्पर विरोधी पक्षों के बीच एक महान युद्ध की कगार पर खड़े थे। सैकड़ों लोगों की हत्या के न्याय के बारे में भ्रांतियां सुनकर अर्जुन अभिभूत हो गये। वह सारथी कृष्ण के समक्ष अपनी संशय, अपराधबोध और प्रश्न व्यक्त करते हैं। तब श्री कृष्ण उन्हें उत्तर देते हैं जिसके चारों ओर गीता घूमती है। आज हम आपको भागवत गीता में लिखी इन्हीं कुछ बातों को आपके समक्ष लेकर आये हैं। आइये एक नज़र डालते हैं भगवत गीता कोट्स पर।

भगवत गीता कोट्स (Bhagwat Geeta Quotes)

  • उस दिन हमारी सारी परेशानियाँ ख़त्म हो जायेगी, जिस दिन हमें यकीन हो जाएगा की हमारा सारा काम ईश्वर की मर्जी से होता है।
  • कुछ लोग अपने अधिकार के लिए तो संघर्ष करते है, परंतु अपने कर्तव्य को भुल जाते है।
  • दुख का मूल कारण ही यही है, कि सुख की तलाश में बाहरी दुनिया में भटकते रहना।
  • ईश्वर की शरण में निःस्वार्थ भाव से जाएं, क्योंकि आपको क्या चाहिए, उन्हें पता है।
  • सम्मान हमेशा समय और स्थिति का होता है, पर इंसान उसे अपना समझ लेता है।
  • जीवन में सब कुछ खत्म होने जैसा कुछ भी नहीं होता,हमेशा एक नई शुरुआत हमारा इंतजार कर रही होती है।
  • अगर आप क्रोध के समय थोड़ा सा धैर्य रख ले तो, आप कम से कम सौ दुःख भरे दिनों से बच सकते है।
  • बिना मुहूर्त के जन्म लेता है और बिना मुहूर्त के ही दुनिया से चला जाता है, फिर भी इंसान अच्छे मुहूर्त के पीछे भागता रहता है, अगर विचार हमारे अच्छे हो और व्यवहार हमारे सच्चे हो तो कोई भी कार्य बुरा नहीं हो सकता।
  • यदि तुम्हारे अंदर खुद को बदलने की ताकत नही है, तो तुम्हारा कोई अधिकार नही की तुम भगवान या भाग्य को दोष दो।
  • समय जब पलटता है तो सबकुछ पलट देता है इसलिए, अच्छे समय में घमंड ना रखे और बुरे वक़्त में सब्र रखना ना छोड़े।
  • जिस इंसान के सच्चे होने की गवाही आपका दिल दे, वो इंसान कभी भी आपके लिए गलत नहीं हो सकता।
  • अगर साफ नियत से मांगा जाए तो ईश्वर नसीब से बढक़र देता है।
  • दान करना और भूल जाना दान की सर्वोच्च प्रक्रिया है,कि गई दान की गणना तुम्हारे दान को तुच्छ बना देता है।
  • अगर परमात्मा तुम्हें कष्ट के पास ले आया है, तो अवश्य ही वो तुम्हें कष्ट के पार भी ले जाएगा ।
  • परिवार के साथ धैर्य प्यार कहलाता है,औरों के साथ धैर्य सम्मान कहलाता है,स्वयं के साथ धैर्य आत्मविश्वास कहलाता है,और भगवान के साथ धैर्य आस्था कहलाती है।
  • जो लोग तुम्हारी बुराई करते हैं वो करेंगे चाहे तुम अच्छा काम करो या बुरा।इस लिए शांत रहकर अपना कर्म करते रहे।
  • निंदा से मत घबराओ निंदा उसी की होती है, जो जिंदा है मरने के बाद तो सिर्फ़ तारीफ होती है।
  • बुरा समय आपको जिंदगी के उन सभी सच से सामना करवाता है,जिनका आपको अच्छे समय में कभी ख्याल नहीं होता।
  • कर्म का धर्म से अधिक महत्व है क्योंकि धर्म करके भगवान से माँगना पड़ता है पर कर्म करने पर भगवान स्वयं फल देता है।
Tags:    

Similar News