Bharti Singh Fees: भारती सिंह वसूलती हैं तगड़ी फीस, एक शो से करती हैं इतनी कमाई

Bharti Singh Fees Per Episode In Hindi: कॉमेडियन भारती सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। गरीबी में अपना बचपन गुजार चुकीं भारती सिंह आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-20 05:15 GMT

Bharti Singh (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Bharti Singh Fees: भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी बात भारत के टॉप कॉमेडियन (India's Top Comedian) की आती है तो उसमें भारती सिंह (Bharti Singh) का नाम जरूर शामिल होता है। वह अपने चुटकुलों और सेंस ऑफ ह्यूमर से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से करियर शुरू करने वालीं भारती को कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Shw) से एक अलग पहचान मिली और घर-घर में मशहूर हो गईं। आज उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। गरीबी में अपना बचपन गुजार चुकीं भारती सिंह आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। आइए जानते हैं उनकी फीस और नेटवर्थ के बारे में।

भारती सिंह पर एपिसोड फीस (Bharti Singh Fees Per Episode)

कॉमेडियन भारती सिंह आज कई माध्यमों से कमाई कर रही हैं। वह रिएलिटी और कॉमेडी शोज के साथ ही यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट शो से भी दर्शकों को इंटरटेन करती हैं। भारती कई टीवी रिएलिटी शोज को भी होस्ट कर चुकी हैं। फिलहाल वह Laughter Chefs होस्ट कर रही हैं। शो का हिस्सा बनने के लिए भारती सिंह तगड़ी फीस वसूलती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह भारत में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली कॉमेडियन की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक शो में अपनी भूमिका के लिए प्रति एपिसोड 10 से 12 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं। जबकि इससे पहले वह एक एपिसोड के 5 से 7 लाख रुपये लेती थीं।

भारती सिंह लाइफस्टाइल (Bharti Singh Lifestyle)

पति हर्ष के साथ भारती (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

पंजाब के अमृतसर में जन्मीं भारती सिंह के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। दो साल की उम्र में पिता का साया सिर से उठ गया। इसके बाद उनकी मां ने फैक्ट्री में काम करके अपने बच्चों को पाला। भारती कई बार अपने स्ट्रगल्स के बारे में नेशनल टेलीविजन पर जिक्र कर चुकी हैं। उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था, जब उन्होंने रोटी और नमक खाकर गुजारा किया। यहां तक कि उन्होंने कई रातें भूखे पेट भी गुजारी थीं। गरीबी के चलते भारती को मजबूरी में कॉलेज की पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी।

इतनी कठिनाइयों के बाद भी भारती ने हार नहीं मानी और अपनी काबिलियत से दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली। भारती सिंह आज एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। वह मुंबई में आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। कॉमेडियन पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे गोला के साथ मुंबई में 2बीएचके फ्लैट में रहती हैं। उनके पास ऑडी, मर्सडीज बेन्ज जीएल जैसी महंगी कारें (Bharti Singh Car Collection) हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

भारती सिंह नेटवर्थ (Bharti Singh Net Worth In Rupees)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अपनी मेहनत के दम पर भारती करोड़पति बन गई हैं और एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ (Bharti Singh Total Net Worth) की बात करें तो उनके पास लगभग 29 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Tags:    

Similar News