Monalisa New House: भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने खरीदा 5BHK का घर, लग्जरी कार समेत इन चीजों की हैं मालकिन

Monalisa New House: मोनालिसा अब 5BHK फ्लैट की मालकिन बन चुकीं हैं, आइए आपको अपने इस आर्टिकल में मोनालिसा की नेटवर्थ के बारे में डिटेल में बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-02-29 15:12 GMT

Bhojpuri Actress Monalisa New House (Photo- Social Media)

Bhojpuri Actress Monalisa New House: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर ही किसी ना किसी कारणवश सुर्खियों में बनीं रहती हैं, अब एक बार फिर से वह चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं। जी हां! दरअसल मोनालिसा ने अपने चाहने वालों के साथ एक ऐसी खुशखबरी साझा की है, जिसे सुनने के बाद फैंस उन्हें बधाईयां देने से खुद को रोक नहीं पा रहें हैं। दरअसल मोनालिसा ने अपना मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है। मोनालिसा अब 5BHK फ्लैट की मालकिन बन चुकीं हैं, आइए आपको अपने इस आर्टिकल में मोनालिसा की नेटवर्थ के बारे में डिटेल में बताते हैं।

मोनालिसा ने खरीदा मुंबई में आलीशान घर

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें गणपति बप्पा की फोटो के सामने घर की चाभी रखी नजर आ रही हैं, साथ ही कुछ तस्वीरें मोनालिसा और उनके पति विक्रांत की भी है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है, "एक और सपना पूरा हुआ......नया घर.….5BHK...शुक्रिया भगवान जी।" इसके साथ ही मोनालिसा ने 28 फरवरी की डेट भी लिखी है, जिससे यह साफ हो रहा है कि उन्होंने 28 फरवरी के दिन ही अपना ये नया आशियाना खरीदा है।


मोनालिसा कार कलेक्शन

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने 5 बीएचके का घर खरीदा है, इसके अलावा वह बहुत ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। मोनालिसा के पास लाखों की कार भी है। जी हां! उनके पास ऑडी की Q3 30 TFSI कार है, जिसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपए है।


मुंबई के आलीशान घर में रहती हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने भले ही अब जाकर अपने सपनों का आशियाना खरीदा है, लेकिन अभी वह जिस घर में रह रहीं हैं वह भी बेहद आलीशान है। मोनालिसा जब भी अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, उन तस्वीरों में उनके घर का इंटीरियर देखने लायक होता है। बालकनी से लेकर बेडरूम और हॉल तक मोनालिसा अपने घर का कोना-कोना दिखा चुकीं हैं।


मोनालिसा नेटवर्थ

भोजपुरी की हॉट अदाकारा मोनालिसा ने बहुत ही छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था, वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें वहां पहचान नहीं मिल पाई तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर रुख किया। भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली ही फिल्म से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली, इसके साथ उन्होंने साउथ और बंगाली भाषा की भी कई फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा अब भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना चुकीं हैं, वह छोटे पर्दे के शो या वेब सीरीज में भी काम कर रहीं हैं। आज के समय में मोनालिसा अपने एक प्रोजेक्ट के लिए लाखों रुपए चार्ज करती हैं। मोनालिसा की टोटल नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए है।

Tags:    

Similar News