Monalisa Lifestyle: भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने के बाद ऐसी जिंदगी जीती हैं मोनालिसा, जान रह जाएंगे दंग

Monalisa भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रह चुकी हैं। आज के समय में वह हिंदी टीवी शोज में एक्टिव हैं। मोनालिसा आलीशान जिंदगी जीती हैं।

Update: 2024-08-01 08:02 GMT

Monalisa (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Monalisa TV Career: एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वह टीवी सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साथ ही वह रिएलिटी शो में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। हालांकि बिग बॉस के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा (Monalisa Bhojpuri Films) में काम करना बंद कर दिया। अब वह हिंदी टीवी शो से मोटी कमाई करती हैं। आइए जानते हैं मोनालिसा की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में।

मोनालिसा के बारे में (Monalisa Career)

एक्ट्रेस मोनालिसा का असली नाम (Monalisa Real Name) अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) है। उनका जन्म 21 अक्टूबर, 1982 को पटना की बंगाली हिंदू फैमिली में हुआ था। अभिनेत्री बचपन से ही आर्टिस्ट बनना चाहती थीं। उन्होंने साल 2005 में फिल्म ब्लैकमेल से बॉलीवुड (Monalisa Bollywood Debut) में कदम रखा था। बॉलीवुड में आने से पहले भी मोनालिसा कई लो-बजट फिल्मों में काम कर चुकी थीं। हालांकि बॉलीवुड में ज्यादा मौके ना मिल पाने की वजह से मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में कदम रखा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बॉलीवुड में मौके नहीं मिल पाए थे, जिस वजह से मुझे भोजपुरी जगत में कदम रखना पड़ा था। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री ने खुले दिल के साथ मेरा स्वागत किया था। मोनालिसा मानती हैं कि आज वह जहां भी हैं भोजपुरी फिल्मों की वजह से ही हैं। इसी के जरिए ही उन्हें बिग बॉस के सीजन 10 में भी जाने का मौका मिला। इस शो से उनकी पॉपुलैरिटी में काफी ज्यादा इजाफा हुआ। जिसके बाद मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कहते हुए टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

मोनालिसा लाइफस्टाइल (Monalisa Lifestyle)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद मुंबई (Monalisa Mumbai House) में बस गई हैं। वह अपने पति विक्रांत राजपूत के साथ एक आलीशान घर में रहती हैं। अपने घर के कोने-कोने को मोनालिसा ने बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया हुआ है। एक्ट्रेस अक्सर तस्वीरों के जरिए अपने घर की झलक (Monalisa House Photos) शेयर करती हैं।

मोनालिसा नेटवर्थ और फीस (Monalisa Net Worth And Fees)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें मोनालिसा के नेटवर्थ की तो वह भोजपुरी सिनेमा की अमीर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। उनके पास करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह एक फिल्म करने के लिए 7 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। जबकि टीवी शो के एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये की फीस लेती हैं। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया से भी कमाई कर रही हैं।

Tags:    

Similar News