Brush Karne Ka Tarika: कितने मिनट तक करना चाहिए ब्रश, जानें सही तरीका

Teeth Cleaning Tips: आज हम आपको यहां पर यही बताने वाले हैं कि दांतों में ब्रश कितने मिनट के लिए करना चाहिए|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-06-12 12:08 GMT

Brush Karne Ka Sahi Tarika: दांतों की रोजाना सफाई करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यदि दांतो की सफाई सही ढंग से नहीं की जाएगी, तो दांतो में सड़न होने लग जाती है, जिससे दांत खराब हो सकते है, और एक बार दांतों में कीड़े लग जाते हैं तो दांतों का दर्द जीना मुश्किल कर देता है। एक्सपर्ट द्वारा यही कहा जाता है कि दिन भर में दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए, एक तो सुबह उठने के तुरंत बाद और दूसरा रात को सोने से पहले। लेकिन दातों में ब्रश कितने समय के लिए करना चाहिए, ये बहुत ही कम लोगों को पता होता है, आज हम आपको यहां पर यही बताने वाले हैं कि दांतों में ब्रश कितने मिनट के लिए करना चाहिए, क्योंकि कुछ लोग दांतों को चमकाने के लिए 10 मिनट तक घिसते रहते हैं, आइए बताते हैं कि ब्रश कितने मिनट तक करना चाहिए।

दांतों में ब्रश करने का सही तरीका (Teeth Cleaning Tips)

यकीनन आपमें से बहुत से लोग ऐसा सोचते होंगे कि दांतों में ब्रश जितनी देर तक करेंगे, दांत उतने ही अधिक साफ और चमकदार होंगे, इस वजह से कुछ लोग तो 10-12 मिनट तक दांतों को ब्रश से साफ करते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि आपकी ये धारणा एकदम गलत है, जी हां! इतनी देर तक ब्रश करना ही नहीं चाहिए, कई डेंटिस्ट द्वारा इस बात को प्रूफ किया जा चुका है।


एक्सपर्ट के अनुसार ब्रश सिर्फ 90 सेकंड से लेकर 120 सेकंड तक ही करना चाहिए, इससे अधिक समय के लिए यदि कोई ब्रश करता है तो उसके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। जी हां! सिर्फ 2 मिनट के लिए दांतों की सफाई करने की अवधि एकदम सही है, दांतों को इतने समय के लिए ही ब्रश करना चाहिए।

Full View

ब्रश करते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें (Teeth Whitening Tip)

ब्रश करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि दातों को साफ करते समय बहुत अधिक बल नहीं लगाना चाहिए, वरना मसूड़े छिलने का डर रहता है, इसके साथ ही मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए, सेंसिटिविटी वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए, सुबह उठने और सोने के वक्त दांतों को साफ जरूर करना चाहिए।

Tags:    

Similar News