Chankya Niti: मौत के बाद भी ये एक चीज़ हमेशा रहेगी आपके साथ, कभी नहीं छूटता इसका साथ

Chankya Niti: क्या आप जानते हैं कि मरने के बाद भी एक ऐसी चीज़ है तो आपका साथ नहीं छोड़ती और आपके साथ ही रहती है। आइये जानते हैं वो क्या है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-18 02:46 GMT

Chankya Niti (Image Credit-Social Media)

Chanakya Niti: मौत के बात आखिर क्या होता है? इसको लेकर कई तरह के सवाल आपके भी मन में उठते होंगें वहीँ ये बात भी निश्चित है कि मौत एक न एक दिन आनी ही है लेकिन फिर भी व्यक्ति तेरा-मेरा के इस फेर में फंसा रहता है। वहीँ आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मौत के बाद भले ही आपका शरीर यहीं रह जाता है लेकिन एक चीज़ है जो आपके साथ हमेशा रहती है।

नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने एक ऐसी चीज़ के बारे में बताया है जो मौत के बाद भी आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। वो कहते हैं कि मौत के बाद भी एक ऐसी चीज़ है जो मनुष्य के साथ ही रहती है फिर चाहे वो स्वर्ग में रहे या नर्क में। वो किसी भी लोक में मनुष्य को नहीं छोड़ती।

आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्म हमेशा उसे साथ रहते हैं और इस लोक या परलोक सब जगह ये उसका पीछा नहीं छोड़ते। वो कहते हैं कि अगर व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाये तो भी उसके अच्छे और बुरे कर्म उसका पीछा नहीं छोड़ते हैं। वो उसके साथ ही रहते हैं। उन्होंने आगे ये कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है वैसा ही फल उसे मिलता है। उसे अपने कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को कभी भी किसी के साथ गलत या छल कपट नहीं करना चाहिए। उसे अपने जीवन में अच्छे कर्म ही करने चाहिए किसी के साथ बुरा करने से आपको ही उसका फल भोगना पड़ता है। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है वो धरती पर रहते हुए भी स्वर्ग लोक का सुख भोगने लगता है। उसे समाज में खूब मान सम्मान भी मिलने लगता है।

जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसकी समाज में भी खूब सराहना की जाती है और उनसे हर कोई विनम्रता से पेश भी आता है। इसके अलावा मृत्यु के बाद भी उन्हें उनकी अच्छाइयों के लिए हमेशा याद किया जाता है। वहीँ बुरे कर्म करने वाला व्यक्ति हमेशा परेशान ही रहता है वो जबतक जीवित रहता है तब तक भी चिंतित रहकर जीवन बिताता है और मरने के बाद भी वो परेशान ही रहता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा अपने कर्म अच्छे रखने चाहिए और कभी भी किसी का बुरा नहीं करना चाहिए।

Tags:    

Similar News