चेहरे के हिसाब से चुने लिपस्टिक का कलर, देखते रह जाएंगे लोग

Update: 2018-12-28 11:08 GMT
चेहरे के हिसाब से चुने लिपस्टिक का कलर, देखते रह जाएंगे लोग

नई दिल्ली : आजकल हर लड़की सुन्दर दिखना चाहती है इसके लिए वो तरह-तरह के उपाय भी करती हैं। वह अपने चेहरे वा शरीर की अच्छे से देखभाल करती हैं। अगर कोई कमी रह भी जाए तो वह उसे फेशियल, मेकअप और ट्रीटमेंट से पूरा कर लेती हैं।

यह भी पढ़ें: Health : वजन घटाने के लिए खाएं ये कार्बोहाइड्रेट!

लेकिन चेहरे की असली सुन्दरता आपकी आँखों और होंठों में छिपी होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपके चेहरे के हिसाब से कौन सा लिपस्टिक कलर सबसे बेस्ट रहेगा।

आइये जानते हैं पूरी लिस्ट

बेबी पिंक कलर

यदि आपका रंग गोरा है और होंठ नेचुरली गुलाबी है तो बेबी पिंक कलर की लिपस्टिक आपके लुक में चार चाँद लगा देगी। दिन की पार्टी हो या रात की बेबी पिंक कलर आपके एक मासूम और स्मूथ लुक देने में मदद करेगा। आप चाहे तो इस पर लिप ग्लॉस लगा कर अपने होंठो को एक ट्रेंडी लुक दे सकती है।

रेड कलर

रेड कलर कई तरह के शेड्स में आता है जैसे लाइट रेड, डार्क रेड, रोज रेड, ब्लड रेड और न जाने क्या-क्या। पार्टी में स्पेशल दिखने के लिए आप रेड कलर का प्रयोग कर सकती है। किसी भी पार्टी में एट्रेक्टिव लुक पाने के लिए आप इस कलर का प्रयोग कर सकती है। इसे सदाबहार कलर भी कहा जाता है। किसी भी रंग और किसी भी उम्र की महिला या लड़की इस कलर को बिना किसी जिझक के लगा सकती है ये सभी को सूट करता है। बड़े और मोटे होंठो पर ये ज्यादा अच्छा लगता है।

रोज पिंक कलर

यदि आप लाइट और हलके रंगों की शौक़ीन है तो ये शेड आपके व्यक्तित्व को चंचल मधुर और प्यारी लुक देने में मदद करेगा। कॉलेज गर्ल्स के लिए ये बहुत ही परफेक्ट शेड है। खुले बालो के साथ खूबसूरत आंखे और रोज पिंक लिप्स का कॉम्बिनेशन आपको एक अलग और हट के लुक देता है। जो बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी लगेगा।

मर्जेंटा कलर

मर्जेंट कलर बहुत ही खूबसूरत कलर है। इस कलर को किसी भी रंग के ऊपर लगाया जा सकता है,और किसी भी टाइम चाहे दिन हो या रात इसे लगाया जा सकता है। इसको लगाते ही आपके होठ फूल की पंखुड़ियों की तरह खिल उठेंगे और आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा देगा।

कॉपर ब्राउन

ये कलर उन महिलाओं पर खूब निखर कर आता हैं जिनका रंग थोड़ा सा सांवला है, यह आपके लुक को एकदम बदल देता है। यह आपके लुक को नैचुर्ल और पर्फेक्ट बनाता है इस रंग को बनाने के लिए बहुत मेहनत की गई है आप इस कलर को किसी भी खास जगह पर लगा कर जा सकती है। इस लिपस्टिक आप किसी भी समय लगा सकती हैं।

लिप लाइनर

अगर आपके होठ बड़े है और आप उनको कुछ छोटा दिखना चाहती है तो लिप पेंसिल से बॉउंड्री होठो के अंदर की साइड बनाए और आस पास रियल बॉउंड्री छुपाने के लिए कंसीलर लगाए। और अगर आपके होठ आपके चेहरे की तुलना में ज्यादा छोटे है और आप उनको बड़ा लुक देना चाहती है तो आप लिप लाइनर को बॉउंड्री के बाहर आउटलाइन करें। जिसके आपके फेस पर और निखार लाता हैं।

यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधी माइली साइरस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

यह भी पढ़ें: इन टीवी एक्टर्स से बड़ी हैं उनकी पत्नियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

Tags:    

Similar News