Healthy Summer Breakfast: जानें कैसे रहेंगे गर्मियों में हेल्दी और फिट

गर्मियों में हल्के नाश्ते आसान होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Update: 2021-04-03 08:29 GMT

सोशल मीडिया से फोटो

लखनऊ: सर्दियों के उलट गर्मियों के मौसम में खाने का कम और पेय पदार्थ पीने का ज्यादा मन करता है। तो गर्मी आने से तापमान बढ़ने लगा हैं और तपन महसूस होने लगी हैं। गर्मियों में सेहत का सही से ख्याल रखना पड़ता हैं क्योंकि इस बढ़ते तापामान की वजह से डिहाइड्रेशन व पाचन संबंधी समस्या होने लगती हैं। इसलिए जरूरी हैं ध्यान देना कि अपने नाश्ते में किस तरह का खाना खा रहे हैं। सुबह की शुरुआत में किया गया सही नाश्ते का चुनाव गर्मियों में सेहत को प्रभावित करता हैं।

सेहत के लिए भी फायदेमंद

गर्मियों में नाश्ते आसान होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन व पाचन संबंधी परेशानी अधिक होती है। इससे बचने के लिए नाश्ते में 1 बाउल फलों का सलाद खाना फायदेमंद रहता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। एक बाउल में केला, सेब, तरबूज, पपीता, कीवी आदि अपने मनपसंद फलों को काटें। फिर खाने का मजा लें। फलों में विटामिन, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होगी। दिल और दिमाग बेहतर तरीके से काम करेगा। साथ ही थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होगा।





इससे बढ़ेगी इम्यूनिटी

इसके लिए एक बाउल में दही, ओट्स, मुसली, सूरजमूखी व अलसी के बीज व ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। अब इसमें काला, सेब, कीली आदि मौसमी फल काट कर डालें। तैयार सलाद को खाएं। ओट्स एक प्रोबायोटिक होने से आंतों में बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ फल व सूखे मेवे इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लंबे समय तक पेट भरा होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी।

वजन के साथ हेल्दी लाइफ

वजन घटाने और हैल्दी रहने के लिए नाश्ते में पोहा खाना बेस्ट रहेगा। इससे विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेट्स होने से पाचन दुरुस्त रहेगा। साथ ही कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए पोहा को पानी से 2-3 बार धोकर छान लें। अब पैन में 1 बड़ा चम्मच घी डालकर सरसों, राई, करी पत्ते का तड़का लगाएं। फिर मूंगफली भूनें। अब इसमें आलू, टमाटर, शिमला मिर्च आदि सब्जियां पकाएं। अंत में इसमें पोहा मिलाकर पकने दें। बाद गर्मागर्म पोहा सॉस के साथ खाने का मजा लें।





सत्तू का शरबत

सत्तू का शरबत टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से सेहत दुरुस्त रहने के साथ ठंडक का अहसास भी होता है। दिनभर एनर्जी मिलने के साथ बीमारियों से बचाव होता है। इसे सुबह नाश्ते में खाना बेस्ट है। इस बनाने के लिए 3 बड़े चम्मच सत्तू में 4 कप पानी मिलाएं। फिर इसमें स्वाद अनुसार गुड़, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक मिलाएं। गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर सत्तू डालें और पीने का मजा लें। इसे और भी हैल्दी बनाने के लिए आप इसमें सूखे मेवे भी डाल सकती है।


Tags:    

Similar News