How to Get Rid of Cockroach: अब कॉचरोच और कीड़े-मकौड़ों से जल्द मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये ट्रिक्स

Cockroach Kaise Bhagaye: सबसे ज्यादा परेशानी किचन के सिंक से कीड़े-मकौड़े निकलने से होती है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-09-18 13:28 GMT

कॉचरोच से छुटकारा कैसे पाएं (फोटो- सोशल मीडिया)

Cockroach Kaise Bhagaye: बारिश के मौसम में अक्सर घर की नालियों से कीड़े आने लगते हैं। जैसे कि बाथरूम की नाली से, वॉशवेशन की नाली से या फिर किचन के सिंक से। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी किचन के सिंक से कीड़े-मकौड़े निकलने से होती है। क्योंकि ये कीड़े सिंक से बाहर निकलकर किचन में रखी खाने-पीने की चीजों को खराब कर देते हैं, तो कहीं बर्तनों पर चढ़ जाते हैं जिससे कई बीमारियों के फैलने का डर रहता है। इन कीड़ों से अगर जल्द से जल्द न निपटा जाएं, तो देखते ही देखते इनकी तादात बढ़ती जाती है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनसे कीड़ों से आपको जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

कीचन के सिंक से कीड़ों का ऐसे करें खात्मा

सबसे पहली टिप तो ये है कि आप गर्म पानी और विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ट्रिक में आपको थोड़ा सा गर्म पानी लेना होगा। इस पानी में सफेद सिरका पानी की मात्रा के लगभग मिलाना होगा। फिर इसे अच्छे से मिला लें। अब इससे अपने किचन के स्लैब को साफ करें और किचन टॉप की भी सफाई कर लें। फिर इसके बाद रात में जब सिंक में पानी का कोई काम न हो, तब इस घोल को डालकर छोड़ दीजे। इससे रात में कीड़े खत्म हो जाएंगे। 

दूसरी ट्रिक ये है कि हमें कीचन के सिंक से कीड़ों को हटाने के लिए सिर्फ गर्म पानी, नींबू और बेकिंग सोडा की जरूरत होगी। इसके लिए आपको 1 लीटर गर्म पानी लेना होगा। इसमें 1 नींबू, 2 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना होगा। अब मिक्चर को अच्छे से मिलाएं। फिर जिन नालियों में डालना है, डाल दीजे। 

तीसरी ट्रिक ये है जिसमें आपको नीम की पत्तियों की जरूरत होगी। इसमें आपको नीम की कुछ पत्तियों की जरूरत होगी। इन पत्तियों को आप किचन में रखें। या फिर नीम का तेल डाल दें। आपका काम हो जाएगा।

चौथी ट्रिक में आपको बोरिक एसिड और चीनी की जरूरत पड़ेगी। इसमें आपको बोरिक एसिड और चीनी एक साथ लें लें। अब इसे उन जगहों पर डाल दें, जहां से कीड़े निकलते हैं। 

Tags:    

Similar News