Condom Names: नाइटकैप, जिमी, बियुन ताओ... हर देश में अलग नामों से है कंडोम की पहचान, पढ़ें Condom के Unknown फैक्ट्स

Condom Unknown Facts: कंडोम के बढ़ते मार्केट में अभी भी लोग कई पहेलुओं से अंजान है। इस रिपोर्ट में कंडोम के नाम से लेकर पढ़ें खास रिकॉर्ड।

Newstrack :  Network
Update: 2023-11-18 08:29 GMT

Condom Unknown Facts (Photo: Social Media)

Condom Unknown Facts: सेक्शुअल बीमारियों और अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कंडोम जरूरी है। अभी भी लोग बाजार में कांडोम खरीदने में शरमाते हैं। कभी इशारे-इशारे में तो कभी अन्य नामों से कंडोम खरीदते हैं। मालूम हो भारत में कंडोम और निरोध नामों से जाना जाता है। लेकिन तमाम ऐसे देश हैं, जहां कंडोम के नाम सुनकर आपको हंसी आएगी या तो हैरान करने वाला होगा। कंडोम के लिए 50 से अधिक अलग-अलग नाम हैं। वेटसूट, रबर, जिमी, नाइटकैप, नॉटी बैग, बुलेट प्रूफ बनियान, रेनकोट, लव सॉक्स, लव ग्लव, विली हैट, रबर जॉनीज़, जॉनी बैग्स, जेंटलमैन जर्किन्स, रबरमैन, लव ग्लव्स और बहुत कुछ शामिल हैं। लेकिन कौन से देश में कौन सा नाम जाना जाता हैं, यहां पढ़ें-

रूस में कंडोम को प्रीज़र्वेटिव के नाम से जानते हैं। अमेरिका में कंडोम नाइटकैप कहा जाता है. साथ ही, इसे रबर और जिमी नाम से भी बुलाते हैं। यूनाइटेड किंगडम कंडोम को कॉन्डम कहा जाता है. इसके अलावा, जॉनीज़ भी कहते हैं। फ़्रांस में कंडोम को ला सिएस्टे और प्रेसेर्वटिफ जैसे नामों से जाना जाता है। जापान में कंडोम का नाम बाब ला है। चीन में बियुन ताओ है, तुर्की में कंडोम को प्रेजरवातीफ नाम से जाना जाता है। डेनमार्क में कंडोम का नाम रबरमैन है। जर्मनी में बोलने का तरीका कंडोम ही है, बस उसे Condom की जगह Kondom लिखते हैं। नाइजीरिया में Condom और पेनिस हैट के नाम से जाना जाता है।



सबसे थिनेस्ट कंडोम का रिकॉर्ड

वर्तमान में चीन की एओनी नाम की कंपनी के पास दुनिया का सबसे पतला कंडोम बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। नैनोसिल्वर तकनीक का उपयोग किया जाता है जो कथित तौर पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। मानव स्राव को साफ और कीटाणुरहित करती है।



कंडोम का इतिहास

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार कंडोम लगभग 3000 ईसा पूर्व के आसपास मौजूद थे। संस्थान के शोध से पता चला कि "कंडोम" का पहला ज्ञात दस्तावेज क्रेते के राजा मिनोस का था। पहले महिलाओं की सुरक्षा के लिए जानवरों में इसका उपयोग करते थे। पहला रबर कंडोम 1855 में बनाया गया था, और 1850 के दशक के अंत तक कई प्रमुख रबर कंपनियां अन्य वस्तुओं के अलावा, रबर कंडोम का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रही थीं।  एक इंस्टीट्यूट के अनुसार, पुरुष कंडोम का उपयोग 1982 में 52% लोगों द्वारा उपयोग बढ़कर 2006-2010 में 93% हो गया।



क्या होते हैं लैम्बस्किन कंडोम

लैम्बस्किन कंडोम उन लोगों के लिए बहुत अच्छे हैं जिन्हें लेटेक्स एलर्जी है। लेकिन यह केवल गर्भावस्था के जोखिम को कम करता है। एचआईवी सहित एसटीडी के संचरण से बचाव में काम नहीं करता है। एचआईवी वायरस इतना छोटा होता है कि इन कंडोम के छिद्रों से निकल जाता है। वे न केवल कम सुरक्षा प्रदान करेंगे, बल्कि आपकी लागत भी अधिक होगी। वहीं, लेटेक्स एलर्जी लोगों में बहुत आम है जो प्रति वर्ष कम से कम 3 मिलियन लोगों को प्रभावित करती है।



Tags:    

Similar News