Maa Durga Names For Daughter: मां दुर्गा पर रखें बेटी का सुंदर नाम, अर्थ भी बेहद खूबसूरत

Beti Ke Liye Mata Durga Ke Naam: मां दुर्गा शक्ति, साहस और विजय का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसे में माता रानी के भक्त अपनी बेटी का नाम उनके नाम पर रखना पसंद करते हैं। यहां देखें कुछ नामों की सूची।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-28 17:28 IST

Maa Durga Names For Daughter (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Daughter Names Inspired By Maa Durga: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में ये त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है। इस साल 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024 Date) की शुरुआत होगी। ये साल की दूसरी नवरात्रि होती है, जिसकी धूम 9 दिनों तक रहती है। नवरात्रि के इन नौ दिनों के दौरान भक्त मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ रूपों की पूजा और उपवास करते हैं। इस दौरान देश के कोने-कोने में दुर्गा पंडाल भी लगता है।

मां दुर्गा शक्ति, साहस और विजय का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसे में माता रानी के भक्त अपनी बेटी का नाम उनके नाम पर रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी दुर्गा मां के भक्त हैं और अपनी बच्ची का नामकरण (Naamkaran) उनके नाम पर करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए माता दुर्गा के 25 नामों की सूची (Maa Durga Name List) लेकर आए हैं। इस लिस्ट में देवी दुर्गा के यूनिक और खूबसूरत नाम हैं, जिनके अर्थ भी बेहद सुंदर हैं। ऐसे में आप इन नामों पर अपनी लाडली बेटी का नाम रख सकते हैं।

क्यों रखते हैं भगवान पर नाम

भारत में सनातन धर्म से जुड़े लोग देवी-देवताओं पर अपने बच्चे का नामकरण करना शुभ मानते हैं। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि ईश्वर का नाम अपने बच्चों को देने से उन्हें बुलाने पर भगवान का नाम भी मुंह पर आ जाता है। इसके अलावा इन नामों का पॉजिटिव असर बच्चे के स्वभाव और करियर पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने बच्चों को देवी-देवताओं के ही नाम देते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बेटियों के लिए मां दुर्गा के यूनिक नाम (Durga Mata Names For Baby Girl In Hindi)

  1. भव्या
  2. दुर्गा
  3. भवानी
  4. गौरी
  5. अपर्णा
  6. कामाक्षी
  7. नंदिनी
  8. नित्या
  9. ख्याति
  10. कौशिकी
  11. शांभवी
  12. तारा
  13. वाराही
  14. वामिका
  15. अदिति
  16. अनन्या
  17. यशस्वी
  18. कृति
  19. आभा
  20. रिया
  21. सृष्टि
  22. नयनतारा
  23. प्रिया
  24. आद्या
  25. ऐशानी
  26. अनिका
  27. अपराजिता
  28. भार्गवी
  29. धृति
  30. ज्ञाना
  31. गिरीशा
  32. मनस्विनी
  33. नियति
  34. शरण्या
  35. तनवी

Tags:    

Similar News