Day Wise Lucky Colors: हर दिन विशेष रंग पहनने का है अपना महत्व, जानिए किस दिन कौन सा रंग पहनने से बनेंगे आपके बिगड़े काम

Day Wise Lucky Colors: हमारे कपड़ों का रंग हमारी पसंद के बारे में बताता है। ऐसा भी कहा जाता है कि रंगों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं किस दिन किस रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं।

Update: 2023-05-14 13:46 GMT
Day Wise Lucky Colors (Image Credit-Social Media)

Day Wise Lucky Colors: हमारे कपड़ों का रंग हमारी पसंद के बारे में बताता है। ऐसा भी कहा जाता है कि रंगों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी रंग ग्रहों को मजबूत करने में मदद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि हर दिन के लिए अलग रंग शुभ होता है और उस रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं किस दिन किस रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं।

जानिए किस दिन कौन सा रंग है शुभ

1. सोमवार: हिंदू धर्म के अनुसार सोमवार भगवान शिव का दिन है। ये भी कहा जाता है कि इस दिन का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। यही कारण है कि इस दिन सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। सफेद रंग को शांति का प्रतीक भी माना जाता है।

2. मंगलवार : सोमवार के बाद मंगलवार आता है जो भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन का ग्रह मंगल माना गया है, इसलिए मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है।

3. बुधवार: हफ्ते का तीसरा दिन होता है बुधवार जिसका स्वामी बुध ग्रह होता है इसलिए आप बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि हरे रंग के कपड़े पहनने से बुध प्रसन्न होते हैं, और जिससे आपकी क्षमताओं का विकास होता है।

4. गुरुवार: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने का प्रयास करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

5. शुक्रवार: शुक्रवार का दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन किसी भी तरह का शेड जैसे काला, नीला, हल्का हरा आदि पहना जा सकता है। साथ ही इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। इस दिन को लक्ष्मी माँ और माँ दुर्गा को समर्पित भी माना जाता है इसलिए इस दिन लाल, गुलाबी रंग भी काफी शुभ माना जाता है।

6. शनिवार: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन काले, नीले, हरे या स्लेटी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। माना जाता है कि इससे सभी कार्य आसानी से सफल हो जाते हैं।

7. रविवार: रविवार का दिन भगवान भैरव और सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए इस दिन हल्के नारंगी, सुनहरे और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। ऐसा करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News