Premanand Ji Maharaj Networth: वृन्दावन के प्रेमानंद जी महाराज इतनी सम्पति के मालिक हैं, ऑडी कार से करते हैं यात्रा?

Premanand Ji Maharaj Net Worth: क्या आप जानते हैं कि वृन्दावन के प्रेमानंद जी महाराज कितनी सम्पति के मालिक हैं और अपने भक्त को क्या बताया उन्होंने।;

Update:2025-02-12 09:23 IST

Premanand Ji Maharaj Networth (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj Networth: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं कभी अपने स्वास्थ्य को लेकर और कभी लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर के लिए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी नेटवर्थ या संपत्ति कितनी है। आइये जानते हैं वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज की संपत्ति कितनी है।

इतनी सम्पति के मालिक हैं वृन्दावन के प्रेमानंद जी महाराज

वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के परम भक्त हैं। उनके प्रवचन अक्सर उन्हें सुर्खियों में ला देते हैं वहीँ मथुरा वृंदावन के प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। गौरतलब है कि प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनी खराब हो चुकी है लेकिन ऐसे में भी वह प्रवचन देते हैं और लोगों की समस्या के हाल उन्हें बताते हैं। लेकिन वहीँ अगर हम उनकी संपत्ति के बारे में बताएं तो आप इसे जानकर हैरान रह जाएंगे। आइये जानते हैं की कितनी है उनकी सम्पति।

भारत में यूं तो कई आध्यात्मिक गुरु हुए लेकिन आचार्य प्रेमानंद जी महाराज की लोकप्रियता अलग ही है वह इस समय देश के सबसे प्रसिद्ध गुरु में से एक हैं। इतना ही नहीं उनकी प्रसिद्धि दुनिया भर में भी है। उनके प्रवचनों को भक्त बेहद ध्यान से सुनते हैं साथ ही साथ उनकी कही बातों को अपने जीवन में भी अपनाते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए उनके कई वीडियो और रील्स बेहद वायरल होती है। इतना ही नहीं लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानने का प्रयास भी करते रहते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज की कितनी संपत्ति के मालिक हैं आइये इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं।

अपनी संपत्ति के बारे में बात करते हुए प्रेमानंद जी महाराज में खुद इस राज पर से पर्दा उठाया है। मीडिया की रिपोर्ट की माने तो प्रेमानंद जी महाराज की कोई भी निजी संपत्ति नहीं है। उनका कहना है कि उनके पास किसी भी तरह की कोई अचल संपत्ति भी नहीं है वो पूरी तरह से एक साधु का जीवन जीते हैं और किसी भी भौतिक संपत्ति के मालिक नहीं है।

प्रेमानंद जी महाराज ने एक भक्त को अपनी संपत्ति की जानकारी देते हुए कहा कि उनके पास किसी को देने के लिए ₹10 भी नहीं है। उनका कहना है कि अगर कोई उनसे ₹10 मांग ले तो उनके पास उसे देने के लिए ₹10 भी नहीं है।

इतना ही नहीं प्रेमानंद जी महाराज के पास अपना कोई घर भी नहीं है। वो भक्त के फ्लैट में रहते हैं वहीं पर उनके अनुयायी उनकी देखभाल और खाने-पीने की व्यवस्था को देखते हैं। इसके अलावा महाराज जी यह भी बताते हैं कि बिजली का बिल भी उनके भक्त ही चुकाते हैं।

ऑडी कार से करते हैं प्रेमानंद जी महाराज यात्रा

आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रेमानंद जी महाराज को अक्सर आपने ऑडी कार से सफर करते हुए देखा होगा लेकिन इस पर उनका कहना है कि यह उनकी निजी कार नहीं है। महाराज जी कहते हैं कि यह कार उनके भक्तों की है और वो अपनी यात्रा के लिए इसका बस इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा आपको बता दें कि प्रेमानंद जी महाराज के पास ना तो मोबाइल है और ना ही उसे उन्हें चलाना आता है। उनका कहना है कि वो सिर्फ कपड़े पहनते हैं जो की साफ रहते हैं। इसके अलावा वो किसी भी तरह की संपत्ति के ना तो मालिक हैं और ना ही किसी भी तरीके के भौतिक सुखों की उन्हें लालसा है। 

Tags:    

Similar News