Arvind Kejriwal House: इस भव्य घर में रहते हैं अरविंद केजरीवाल, तस्वीरों में देखें झलक

Arvind Kejriwal Luxury House: राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का घर बेहद आलीशान है, जहां वह अपने माता-पिता और बीवी-बच्चों के साथ रहते हैं। तस्वीरों में देखें घर की झलक।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-15 14:01 IST

Arvind Kejriwal House (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Arvind Kejriwal House: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) को दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत मिल गई। जिसके बाद वह महीनों बाद तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से अपने घर पहुंचे। सीएम दिल्ली में एक आलीशान घर में अपने माता-पिता और बीवी-बच्चों के साथ रहते हैं। सिविल लाइन्स इलाके में स्थित केजरीवाल के इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री के घर का पता और इस घर में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं।

अरविंद केजरीवाल का घर कहां है (Arvind Kejriwal House Address)

राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का घर दिल्ली के फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइन्स इलाके में स्थित है। यह एक सरकारी बंगला है, जिसे कुछ समय पहले करीब 45 करोड़ रुपये खर्च करके रेनोवेट कराया गया था। घर की मरम्मत पर इतना अधिक पैसा खर्च करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने कई सवाल भी खड़े किए थे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहते हैं वो दो मंजिला है, जिसके सामने छोटा बगीचा है और चारों ओर पेड़-पौधे लगे हुए हैं। रेनोवेशन के बाद यह घर पूरी तरह से बदल चुका है। अब इसका इंटीरियर काफी रॉयल और क्लासी रखा गया है। घर की मरम्मत में छोटी सी छोटी चीजों पर ध्यान दिया गया है। भले ही वो घर के खिड़की-दरवाजे हों या पर्दे सभी को चुन-चुनकर बंगले में लगाया गया है। खबरों के मुताबिक, सीएम के इस घर में लगे पर्दे ही लाखों के हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसलिए भव्य है सीएम का घर

खबरों की मानें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर में 8-8 लाख रुपये का एक पर्दा लगाया गया है। सीएम आवास में लगे कुल पर्दों पर एक करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यही नहीं, 4 लाख से भी महंगा कमोड, महंगी लाइट्स, सोफे, दरवाजे इस सरकारी बंगले को भव्य बनाने में इस्तेमाल किए गए हैं। इस आवास में जो डियोर पर्ल मार्बल यूज किया गया है, उसे वियतनाम से मंगाया गया था, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम, लॉन में महंगे दरवाजे और सोफे लगे हुए हैं। घर के अंदर रिमोट कंट्रोल से खुलने वाले दरवाजे भी हैं। इसके अलावा आवास में अलग से मीटिंग रूम भी है, जहां केजरीवाल अपने मेहमानों से मिलते हैं।

Tags:    

Similar News