Delhi CM Rekha Gupta: कहाँ की रहने वालीं हैं दिल्ली की नई सीएम् रेखा गुप्ता, जानिए कैसा रहा है उनका राजनैतिक जीवन
Kaun Hai Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहाँ की रहने वालीं हैं और कैसा रहा है उनका अभी तक का राजनैतिक जीवन आइये विस्तार से जानें उनके बारे में।;
Delhi CM Rekha Gupta (Image Credit-Social Media)
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की सत्ता में भाजपा सरकार को 27 साल के बाद एंट्री मिली है ऐसे में एक महिला को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गयी है। आपको बता दें कि दिल्ली में भाजपा सरकार की आखिरी मुखिया सुषमा स्वराज रहीं थीं। वहीँ 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी को लेकर कई उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही साथ सबकी नज़रें रेखा गुप्ता पर टिकी हुई है। आइये जानते हैं कहां की रहने वालीं हैं दिल्ली की नई सीएम और कैसा रहा है उनका राजनैतिक जीवन।
कहाँ की रहने वालीं हैं दिल्ली की नई सीएम् रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता गुरुवार को कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करेंगीं। भाजपा की नई सरकार का गठन दिल्ली में होगा और एक बार फिर एक महिला को दिल्ली की कमान सौंपीं जाएगी। आपको बता दें कि रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद से हैं। उनका जन्म जींद में ही हुआ था लेकिन 2 साल की उम्र में वो अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई तब से ही वो दिल्ली में रह रहीं हैं।
Delhi CM Rekha Gupta (Image Credit-Social Media)
कौन हैं रेखा गुप्ता
आपको बता दे कि दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा सीट से रेखा गुप्ता विधायक हैं। इतना ही नहीं वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। इसके साथ ही वो दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है उनका जन्म हरियाणा के जींद में जुलाना उपमंडल के नंदगान गांव में साल 1974 में हुआ था।
Delhi CM Rekha Gupta (Image Credit-Social Media)
रेखा गुप्ता का राजनैतिक जीवन
रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर थे। पिता के ट्रांसफर के चलते साल 1976 में उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। इसके बाद रेखा गुप्ता की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। इसी बीच वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही। इतना ही नहीं रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रधान भी रह चुकीं हैं।
Delhi CM Rekha Gupta (Image Credit-Social Media)
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी है उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को चुनाव में हराया है। रेखा गुप्ता को कुल 68200 वोट मिले वहीँ आप की वंदना कुमारी को 38605 वोट मिले इसके अलावा कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन को 4892 वोट मिले।