Delhi New CM: कौन हैं Parvesh Verma, जो संभाल सकते हैं दिल्ली की सत्ता, जानें परिवार से लेकर नेटवर्थ की जानकारी

Parvesh Sahib Singh Verma Kon Hai: खबरों की मानें तो दिल्ली में सरकार बनाने के बाद बीजेपी प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री बना सकती है। आइए जानते हैं उनके बारे में डिटेल में।;

Written By :  Shreya
Update:2025-02-08 11:50 IST

Delhi New CM (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Delhi New CM Parvesh Verma Kon Hai: आज दिल्ली के लिए एक बेहद खास और महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि राजधानी में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आती नजर आ रही है। अगर ऐसा होता है तो करीब 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में वापसी करेगी।

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बीजेपी की सरकार बनने पर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। किसे पार्टी राजधानी की सत्ता संभालने का मौका देगी। बीजेपी के लिए सीएम फेस का चुनाव एक कठिन टास्क है। हालांकि मुख्यमंत्री बनने की रेस में कई बड़े नाम आगे चल रहे हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण नाम प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ((Parvesh Sahib Singh Verma) का है, क्योंकि बीजेपी ने उन्हें नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा था। आइए जानते हैं कौन हैं प्रवेश वर्मा, जो बन सकते हैं दिल्ली के नए मुख्यमंत्री।

कौन हैं प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (Parvesh Sahib Singh Verma Details In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रवेश वर्मा के बारे में बात करें तो वह एक दिग्गज भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए, फिर 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक जीत के अंतर, 578,486 वोटों के साथ सांसद चुने गए थे। इसके अलावा वह महरौली से विधायक रह चुके हैं। बता दें प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा (Sahib Singh Verma) भी दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं, उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर थे और उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मुंडका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का परिवार (Parvesh Sahib Singh Verma Family Members Details In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा (Sahib Singh Verma) और साहिब कौर (Sahib Kaur) के घर एक हिंदू जाट परिवार (Hindu Jat family) में हुआ था। उनका एक भाई और तीन बहनें हैं। उन्होंने स्वाति सिंह वर्मा (Swati Singh Verma) से शादी रचाई है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी हैं। स्वाति और प्रवेश के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां (सनिधि सिंह, प्रिशा सिंह) और एक बेटा (शिवेन सिंह)।

कितने पढ़े लिखे हैं प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma Education Qualification In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम और किरोड़ीमल कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। 

प्रवेश वर्मा संपत्ति (Parvesh Sahib Singh Verma Net Worth In Rupees)

बात करें प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति की तो उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करते समय अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिसके मुताबिक, उनके पास 96 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की संपत्ति है। इनमें से उनकी कुल चल संपत्ति 77 करोड़ 89 लाख 34 हजार 554 रुपये और 12 करोड़ 19 लाख रुपये की अचल संपत्ति बताई है।

Tags:    

Similar News