Dhanteras 2024: धनतेरस कल, पूजा से पहले जरूर करें ये 10 काम

Dhanteras 2024: कल धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन ऐसे कई काम हैं, जिन्हें करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-28 09:55 IST

Dhanteras 2024 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dhanteras 2024: कल यानी 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार मनाया जाएगा। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से ही मानी जाती है। इस दिन भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर जी की पूजा (Dhanteras Ke Din Kiski Puja Hoti Hai) की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। धनतेरस वाले दिन लोग सोना-चांदी, नए बर्तन, वाहन, घर आदि चीजें खरीदते हैं। ऐसा कहते हैं कि इससे घर में धन दौलत और संपन्नता आती है।

इसके अलावा धनतेरस के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें धनतेरस पर जरूर करना चाहिए (Dhanteras Ke Din Kya Karna Chahiye)।

धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम (Dhanteras 2024 Dos List In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- धनतेरस के दिन मंदिर और आंगन की सफाई (Dhanteras Par Safai) जरूर करें। दरअसल, ऐसा कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी आपके आंगन में पधारती हैं और उन्हें गंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ऐसे में घर को साफ रखें। घर के बाहर भी किसी तरह की गंदगी ना जमा होने दें।

2- इस दिन घर में नमक वाले पानी से पोछा लगाना चाहिए। ये एक धनतेरस का उपाय (Dhanteras Ka Upay) है। ऐसा करने से गृह क्लेश, परिवार में सदस्यों के बीच लड़ाई, झगड़े और मनमुटाव दूर होता है।

3- धनतेरस के मौके पर गरीब लोगों में दान (Donation) करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर इस दिन आपके दरवाजे पर कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति आता है तो उसे खाली हाथ वापस न जाने दें। उसे कुछ दान में जरूर दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्त पर अपना आशीर्वाद बरसाती हैं।

4- इस दिन किसी किन्नर को दान देना भी शुभ माना जाता है। साथ ही उससे एक सिक्का मांगना चाहिए। किन्नर अगर खुशी से सिक्का दे तो यह बहुत ही शुभ होता है।

5- धनतेरस के दिन पूजा से पहले और पूजा के बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ छिड़कना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

6- धनतेरस की पूजा से पहले रंगोली जरूर बनाएं। रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी तो आप पर प्रसन्न होंगी ही, इसके अलावा इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी संचार होता है।

7- इस दिन "ॐ कुबेराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और समृद्धि व स्थिरता प्राप्त होती है। इसके अलावा धनतेरस पर "ॐ धन्वंतरये नमः" मंत्र का भी जाप करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य और रोग-मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है।

8- धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और लक्ष्मी माता का प्रवेश होता है।

9- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। क्योंकि इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं। कहते हैं धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदने से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

10- धनतेरस पर शाम के बाद 13 दीपक जलाने की परंपरा है। इन 13 दीयों का बेहद महत्व बताया जाता है।

Tags:    

Similar News