Diwali Pe Ye Kaam Na Kare: दिवाली पर भूल से भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होगा दरिद्रता का वास, हो जाएंगे कंगाल

Diwali Pe Ye Kaam Na Kare: दिवाली पर शुभ काम किए जाते हैं, लेकिन कुछ काम हैं जिन्हें दिवाली पर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो इन कामों को करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-23 09:35 GMT

 Diwali (फोटो- सोशल मीडिया)

Diwali Pe Ye Kaam Na Kare: दिवाली के पांच दिन के त्योहार की शुरूआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस से पांच दिन भाईदूज तक दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली पर भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। दीए जलाएं जाते हैं, शुभकामनाएं दी जाती है, गिफ्ट्स बांटे जाते हैं मिठाई से मुंह मीठा कराया जाता है। सालभर का त्योहार दिवाली का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की असीम कृपा पाने का सुनहरा अवसर रहता है। दिवाली पर शुभ काम किए जाते हैं, लेकिन कुछ काम हैं जिन्हें दिवाली पर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो इन कामों को करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

ये काम बिल्कुल न करें

बाल न कटवाएं

शास्त्रों में बताया गया है बाल इंसान की पूंजी होते हैं। इस बारे में महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि किसी शुभ तिथि या त्योहारों पर बाल कटवाने से व्यक्ति को धन, बुद्धि और ज्ञान की हानि होती है। ऐसे में दिवाली के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

सफेद चीज का दान

सफेद रंग की चीजें मां लक्ष्मी को बेहद पसंद हैं। इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को सफेद चीजों जैसे खीर, लईया, बताशा, गट्टा, नारियल, शरीफा समेत कई चीजों का भोग लगाया जाता है। इसलिए दिवाली के 5 दिन के त्योहार में इन सफेद चीजों का दान न दें।

न चीजों का दान न दें-

चावल, दूध, आटा, शक्कर या सफेद रंग की मिठाई समेत कई भी सफेद चीज।

दिवाली में पांच दिनों में घर को खाली न छोड़ें

दिवाली पर मां लक्ष्मी धरती पर रहती हैं। इसलिए दिवाली के 5 दिनों में घर को कभी खाली न छोड़ें।

गरीब को कभी निराश न करें

दान-दक्षिणा को हिंदू धर्म में सर्वोपरि बताया गया है। इसलिए अगर आपके घर के बाहर कोई गरीब आए तो उसे खाली हाथ न लौटाए। 

दिवाली पर धन का लेन-देन

दिवाली के पांच दिनों के त्योहार में मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इसलिए दिवाली पर कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी को नाराज हो। इसलिए गलती से भी दिवाली पर रूपयों-पैसों का लेन-देन न करें।



Tags:    

Similar News