Eid Ul Fitr Kab Hai 2024: इस दिन होगी ईद-उल-फितर, जानिये कितने बजे आपके शहर में दिखेगा ईद का चाँद

Eid Ul Fitr Kab Hai 2024: रमज़ान के महीने के बाद ईद का त्योहार आता है इस दिन को इस्लाम धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना गया है।

Update: 2024-03-30 05:10 GMT

Eid Ul Fitr Kab Hai 2024 (Image Credit-Social Media)

Eid Ul Fitr Kab Hai 2024: रमज़ान का पाक महीना चल रहा है इस दौरान मुस्लिम भाई और बहन रोज़े रखते हैं। जिसके बाद ईद-उल-फितर आता है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ये दिन अपने साथ कई तरह से रहमत लेकर आता है। इस्लाम धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति के लिए ये महीना बेहद मुबारक महीना होता है। जल्द ही ईद-उल-फितर का त्योहार आने वाला है, इस दिन सभी एक दूसरे के गले लगकर अपनी ख़ुशी को बयां करते हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं।

कब है ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr 2024)

ईद-उल-फितर का त्योहार रमज़ान के पाक महीने के बाद पड़ता है ये पूरे एक महीने के रमज़ान के महीने के बाद आता है। वहीँ ईद-उल-फितर और रमजान दोनों की ही तारीख चाँद देखकर ही बताई जाती है। इस साल रमज़ान का चाँद 11 मार्च को देखा गया था। साथ ही इसी दिन से तरावीह की नमाज भी शुरू होती है। चांद का दीदार करने के बाद ही ईद की तारीख को तय कर दिया जाता है।

हर साल ये त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। दरअसल इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है यही वजह है कि हर साल ईद की तारीख बदलती रहती है।

इस साल भी ईद की तारीख चाँद देखने के बाद ही तय होगी। इसलिए फिलहाल अभी इसकी कोई भी सही तारीख तय नहीं की जा सकी है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 29वां रोजा (Fast) पूरा होने पर अगर चांद निकल आया तो 10 अप्रैल 2024 को ईद पड़ सकती है। लेकिन अगर 30वां रोजा होने के बाद चाँद दिखता है तो ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। 

 इस दिन सिवइयां बनाई जाती हैं और कई तरह के पकवान भी बनाये जाते हैं। सुबह सभी नहा धोकर नए कपड़े पहन सकते हैं। इसके बाद ईद की नमाज़ अदा की जाती है। नमाज़ से पहले सभी फितरा देते हैं जो अनिवार्य होता है और ये वो लोग देते हैं जो आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। और ये लोग अपनी हैसियत के हिसाब से देते हैं।  

Tags:    

Similar News