Elvish Yadav Fav Dish: इस सब्जी के दीवाने हैं एल्विश यादव, सबका हिस्सा खुद कर जाते हैं चट

Elvish Yadav Favourite Food: आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि अभिनेता का पसंदीदा फूड क्या है, जिसे वे बहुत ही चाव से खाते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-04-12 04:30 GMT

Elvish Yadav Favourite Food (Photo- Social Media)

Elvish Yadav Favourite Food: कंट्रोवर्शियल किंग एल्विश यादव का नाम अक्सर ही विवादों (Elvish Yadav Controversy) में सामने आता रहता है। एक के बाद एक पचड़े में वे फंसते रहते हैं। अब तक एल्विश यादव इतने विवादों में फंस चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके फैन फॉलोअर्स की संख्या में कमी नहीं हुई है, जी हां! क्योंकि एल्विश के फैंस को उन पर पूरा भरोसा है, वे हर कदम पर एल्विश यादव के साथ खड़े रहते हैं। कंट्रोवर्शियल किंग का टैग अपने नाम कर चुके एल्विश यादव के फैंस को आज हम उनके बारे में एक खास चीज बताने जा रहें हैं, यदि आप भी एल्विश यादव के फैन हैं तो उनके बारे में ये दिलचस्प चीज आपको जरूर जानना चाहिए, आइए फिर बताते हैं।

एल्विश यादव का फेवरेट फूड (Elvish Yadav Ki Favourite Sabji)

एल्विश यादव के बारे में पिछले दिनों बहुत सारी बातें खुलकर सामने आईं थीं, जिसने फैंस को शॉक्ड कर दिया था। बताया गया था कि एल्विश यादव का दुबई में घर (Elvish Yadav Dubai House) लेने की खबर और महंगी-महंगी कारें (Elvish Yadav Car Collection) लेने वाली सब खबरें झूठी थीं, उनके पास ये सब कुछ नहीं है। एल्विश यादव एक तरफ जहां विवादों में फंसे हुए हैं, वहीं आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि अभिनेता का पसंदीदा फूड क्या है, जिसे वे बहुत ही चाव से खाते हैं।


एल्विश यादव ने खुद ही अपने पसंदीदा फूड (Elvish Yadav Favourite Food) के बारे में बताया था। बता दें कि एल्विश यादव को भिंडी की सब्जी बहुत पसंद है। उन्हें जितनी भी भिंडी की सब्जी मिल जाए, वह पूरी चट कर जाते हैं, जी हां! कुछ इस कदर वे भिंडी के दीवाने हैं। उन्हें भिंडी कितना पसंद है, इसका एक किस्सा भी उन्होंने साझा किया था। इस वीडियो में देखें -

Full View

बच्चों-बच्चों की जुबान पर रहता है एल्विश यादव का नाम (Elvish Yadav Bigg Boss OTT2 Winner)

एल्विश यादव का नाम देश भर में कुछ इस कदर पॉपुलर हुआ है कि बच्चे-बच्चे के जुबान पर उनका नाम रहता है। जी हां! जब वे "बिग बॉस ओटीटी" का हिस्सा बन थे, उन्होंने अपने वन लाइनर से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीत इतिहास रच दिया था। उन्होंने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, और वह विनर भी बन गए थे, बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था, जब कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बिग बॉस का विनर बना हो। एल्विश यादव जब से "बिग बॉस ओटीटी" जीते हैं, उनका नाम विवादों से घिरता जा रहा है, कभी किसी संग मारपीट में उनका नाम सामने आया है, तो कभी किसी केस में भी फंसते दिखाई दिए, अभी कुछ दिनों पहले ही वह जेल के चक्कर भी काट कर भी आ चुके हैं। इसके अलावा वह लगातार काम भी कर रहें हैं, उनके म्यूजिक वीडियो और ब्लॉग आते रहते हैं।



 


Tags:    

Similar News