Brij Bhushan Singh Family: बड़े-बड़े पोस्ट पर हैं बृजभूषण शरण सिंह के बच्चे, बेटे राजनीति तो बेटी करती हैं ये काम

Brij Bhushan Sharan Singh Family: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के तीन बेटे और एक बेटी हैं। आइए जानते हैं बच्चे करते हैं क्या काम।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-16 13:51 IST

Brij Bhushan Sharan Singh (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Brij Bhushan Sharan Singh Family: कैसरगंज सीट से पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए थे, जब बीते साल उन पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। देशभर में उनके खिलाफ हुए आंदोलन ने चर्चा बटोरी थी। इस आंदोलन के चलते ही लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने उनको टिकट ना देकर करण भूषण को उम्‍मीदवार बनाया था। करण उनके छोटे बेटे हैं। आइए जानें बृजभूषण शरण सिंह के परिवार में और कौन-कौन है।

बृजभूषण शरण सिंह का परिवार (Brij Bhushan Sharan Singh Family Members)

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पिता का नाम जगदम्बा शरण सिंह और माता का नाम प्यारी देवी सिंह है। उन्होंने साल 1981 में केतकी देवी सिंह (Ketki Devi Singh) से शादी रचाई थी। जिनके साथ उनके चार बच्चे, तीन बेटे और एक बेटी हैं। इनमें से एक बेटे शक्ति सिंह की मौत हो चुकी है। प्रतीक भूषण उनके बड़े बेटे और करण भूषण सबसे छोटे बेटे हैं। बृजभूषण की बेटी का नाम शालिनी सिंह है।

प्रतीक भूषण सिंह (Prateek Bhushan Singh)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बृजभूषण शरण सिंह के बड़े बेटे प्रतीक पिता की ही तरह राजनीति में एक्टिव रहते हैं। वह गोंडा सदर से मौजूदा भाजपा के विधायक हैं। प्रतीक इस सीट से लगातार 2 बार विधायक हैं। उन्होंने 2011 में डॉ. राजश्री सिंह (Dr. Rajshree Singh) से शादी की थी, जिनके साथ उनके 2 बेटे हैं।

करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

करण बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। बीजेपी ने बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर करण सिंह भूषण को ही कैसरगंज सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था और करण ने इस सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत भी हासिल की। यह उनका पहला चुनाव था। करण वर्तमान में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं और खुद भी डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके अलावा वह सहकारी ग्राम विकास बैंक (नवाबगंज, गोण्डा) के अध्यक्ष भी हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बीबीए व एलएलबी की डिग्री हासिल की है। करण ने नेहा सिंह (Neha Singh) से शादी की है और उनका एक बेटा और एक बेटी है।

शालिनी सिंह (Shalini Singh)

बृजभूषण शरण सिंह की बेटी का नाम शालिनी सिंह है, जो पेशे से एक आर्टिस्ट हैं। शालिनी की शादी बिहार के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले विशाल सिंह से हुई है। विशाल NAFED के चेयरमैन हैं।

शक्ति सिंह (Shakti Singh)

इसके अलावा बृजभूषण शरण सिंह के एक और बेटे थे, जिनका नाम शक्ति सिंह था। लेकिन उन्होंने 22 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। 17 जून, 2004 की सुबह गोंडा जिले के नवाबगंज इलाके में शक्ति ने अपने पिता के पैतृक घर में खुद को गोली मार ली थी। शक्ति का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आप अच्छे पिता सबित नहीं हो सके। आपने हम भाई-बहनों की सुख सुविधा का कोई ख्याल नहीं रखा। आपने हमेशा अपने बारे में ही सोचा, हमारी कोई चिंता नहीं की। अब तो बहन भी बड़ी हो रही है, लेकिन हम लोगों को अपना भविष्य अंधकार में ही दिख रहा है। इसलिए अब जीने का कोई औचित्य नहीं है। उस समय बृजभूषण बलरामपुर से भाजपा के सांसद थे।

Tags:    

Similar News