चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए घर पर ही बनायें उबटन

Update: 2017-12-22 07:01 GMT

लखनऊ : अगर आप प्राकृतिक सौन्दर्य निखार पाना चाहती हैं तो आपको प्राकृति का ही सहारा लेना होगा। आपको उबटन लगाना चाहिए। इसके लिए आपको बाजार पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं। यह बनाने में आसन तो है ही इससे आपकी खूबसूरती बढ़ेगी और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

इस मौसम में आप दही और मक्के के आटे को मिलाकर सॉफ्ट उबटन बना सकती हैं। अगर घर में मक्का नहीं है तो इसमें चना का आटा भी मिला सकती है।

चेहरे को मुलायम और निखरी त्वचा के लिए मावे और हल्दी को मिलाकर उबटन बनाकर लगाना चाहिए। यह बनाने में भी काफी आसान होता है। चंदन, मसूर की दाल का बेसन और जौ का आटा मिलाकर भी उबटन तैयार कर शरीर पर लगाया जा सकता है। इससे स्किन संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें : हर बीमारी का है इलाज, मिलती है इससे ताजगी, जानिए चाय की ये वेराइटी

बेसन, हल्दी, आटा और तेल का मिश्रण तैयार करके भी उबटन तैयार कर सकते हैं।

इसके अलावा तिल का उबटन भी बनाया जा सकता है। इसके लिए तिल को रातभर दूध या पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका पेस्ट तैयार कर उबटन की तरह चेहरे पर लगाएं।

नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर लेप तैयार करें और इस एंटीबायोटिक उबटन को पूरे शरीर पर लगाएं।

पीला सरसों से भी उबटन तैयार किया जाता है। इसका पेस्ट बनाने के बाद इसमें थोड़ा ऑइल मिला लेने से अच्छा काम करता है। सर्दी के मौसम में इसका अधिक उपयोग होता है।

Tags:    

Similar News